Barwala News Today: Married woman absconding from Barwala area
![]() |
| Barwala police station |
हरियाणा न्यूज बरवाला : बरवाला क्षेत्र से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में अपनी 4 साल की बेटी सहित लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी विवाहित और उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत बरवाला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
| CMC Hospital Hisar ( Dr. Charan Singh ) कैंसर रोग विशेषज्ञ। |
पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि उसकी 5 साल पहले शादी हुई थी और उन दोनों की 4 साल की एक बेटी है। उसकी पत्नी किसी कार्य का नाम लेकर अपनी बेटी को साथ लेकर घर से गई थी कि वापस लौटकर नहीं है। जब देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। जब उन्होंने घर में रखे सामान को चेक किया तो वहां से नकदी जेवरात और उसकी पत्नी के कागजात गायब मिले। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
ये सामान ले गई विवाहिता
युवक ने बताया कि उसने घर पर सामान चेक किया तो घर से सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। उसकी पत्नी घर से 2 सोने की चेन, 5 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 4 जोड़ी कानों की बाली, 2 नोजपीन, 4 पाजेब की जोड़ी, दो सोने के कड़े, एक टिक्का, एक नथ व बेटी की एक सोने की चेन व दो अंगूठी, दो सोने के कड़े, एक जोड़ी चांदी कि पाजेब और सवा लाख रुपए कैश व अपने सभी दस्तावेज़ ले गई है।
नोट : हरियाणा न्यूज पर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :- sunilkohar@gmail.com
या व्हाट्सएप करें : 7015156567
Haryana News WhatsApp group link
WhatsApp channel link ko follow kre
ये खबरें भी पढ़ें :-
Rohtak school bus and school van accident news
