WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hisar News Today: सोलर वायर व कंट्रोलर चोरियों का बरवाला पुलिस ने किया खुलासा, तीन  गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Barwala solar wire and controller Theft Case reveal


दोनों मामलों में एक ही आरोपी गिरफ्तार, एक मामले में चोरीशुदा सोलर डोरी से निकाली गई तांबे की तार बरामद

हरियाणा न्यूज ( हिसार/ बरवाला ) । हिसार की बरवाला पुलिस ने खेतों से सोलर वायर व कंट्रोलर चोरी करने के दो अलग-अलग मामलों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोलर डोरी को जलाकर निकाली गई तांबे की तार बरामद की गई है।

पहला मामला:
इस मामले में शिकायतकर्ता राकेश पुत्र अजीत, निवासी गांव बोबुआ, तहसील बरवाला, जिला हिसार ने शिकायत दी थी कि 6 अक्टूबर 2026 की रात को अज्ञात व्यक्ति कुम्भा खेड़ा रोड के पास स्थित उसके खेत से करीब 100 फुट सोलर वायर व कंट्रोलर चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर राहुल, नंबर 562 द्वारा की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिन्द्र उर्फ लक्की पुत्र रामकिशन, चांद उर्फ दीपक पुत्र कर्ण सिंह तथा मनजीत उर्फ मोनू पुत्र नरेश, निवासी गांव बोबुआ, जिला हिसार के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हांसी रोड, बरवाला में नेशनल हाईवे पुल के नजदीक घास-फूस में छिपाकर रखी गई जली हुई सोलर डोरी से निकाली गई तांबे की तार बरामद की गई।

दूसरा मामला
थाना बरवाला में दर्ज दूसरे चोरी के मामले में भी पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुनील कुमार द्वारा दोनों मामलों में आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में नियमानुसार जांच एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment