Bhiwani : तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में निर्माणाधीन टैंक में घटिया सामग्री लगातार धांधली करने का आरोप
Bhiwani News : भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा में द्वितीय जलघर पर बन रहे दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत वाले पानी के स्टोर टैंक में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टैंक निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
सुखबीर प्रधान ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तीन नंबर को कमजोर ईंटें लगाई जा रही हैं, जो भविष्य में जल संकट और टैंक क्षति का कारण बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि जब से निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से लगातार लापरवाही की जा रही है और कई बार अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है, फिर भी निर्माण में गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा। ( Tosham News in Hindi )
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार राजनीतिक प्रभाव के चलते मनमर्जी कर रहा है और विभाग भी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा। सुखबीर प्रधान व ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को भी इस मामले में जवाबदेह बनाया जाए ताकि भविष्य में गांव को नुकसान न उठाना पड़े। ( Latest Bhiwani corruption news )