---Advertisement---

जींद भिवानी रोड़ पर दर्दनाक हादसा: बास गांव के पास रोडवेज बस ट्रक में भिड़ंत, Hansi News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
जींद भिवानी रोड़ पर दर्दनाक हादसा: बास गांव के पास रोडवेज बस ट्रक में भिड़ंत, Hansi News
---Advertisement---

Jind Bhiwani road roadways bus truck accident Hansi News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News : जींद भिवानी मार्ग पर नारनौंद के बास गांव पास में रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ‌घायलों को हांसी और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

बास गांव के पास रोडवेज बस ट्रक एक्सीडेंट

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज की एक बस रविवार की रात को 8 बजे भिवानी से चलकर जिन जा रही थी। जब बस मुंढाल गांव से जींद की तरफ आगे रवाना हुई और करीब दो किलोमीटर दूर बास गांव की तरफ सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।  ट्रक और रोडवेज बस के बीच टक्कर इतनी जबरदस्ती की बस और ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही बस में सवारी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और काफी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ‌

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होगी और हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। रहागीरों ने कड़ी मस्कट के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कई लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

कुछ लोगों का कहना है कि इस हादसे में जबकि ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक जींद जिले के जुलाना के वार्ड आठ का रहने वाला सुरेश बताया जा रहा है। वहीं बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमें रोड़वेज बस ड्राइवर गांव तालु के मंगल, बास खुर्द के राहुल, जींद के बीबीपुर के प्रदीप, गांव बादशाहपुर का सतबीर, बीबीपुर जींद के विक्रम, जींद के विकास नगर के सुरेंद्र, भकलाना के जिले सिंह, भकलाना के पालेराम, मंगल, सिवानी बोलान के जयप्रकाश, एमपी के रहने वाला रामगोपाल, कुसुम, चाहत और धर्मखेड़ी निवासी मोहित शामिल हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल हांसी और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

भिवानी के डीएसपी अनूप ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक ड्राइवर केबिन में फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से ट्रक केबिन को तोड़कर गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया‌। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ‌ट्रक जींद से भिवानी की तरफ जा रहा था जबकि बस भिवानी से जींद जा रही थी।

खबर को अपडेट किया जा रहा है

हांसी में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था मृतक,

हिसार बेटी को दवा दिलवाने गई विवाहिता लापता, नारनौंद कॉलेज पढ़ने गई छात्रा गायब,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer