• होम
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद
    • सिरसा
    • भिवानी
    • सोनीपत
    • रेवाड़ी
    • करनाल
    • कैथल
    • झज्जर
    • गुरुग्राम
    • पानीपत
    • कुरुक्षेत्र
    • अंबाला
    • पलवल
    • चरखी दादरी
    • पंचकूला
    • डबवाली
    • रोहतक
  • हरियाणा राजनीति समाचार
  • अपराध समाचार
  • हांसी
    • नारनौंद
  • हिसार
    • आदमपुर
    • बरवाला
  • ‌जींद
  • प्राचीन सभ्यता
  • सरकार की योजना
  • शिक्षा और रोजगार
  • मौसम
  • खेल समाचार
Menu
  • होम
  • ताजा समाचार
  • हरियाणा
    • फतेहाबाद
    • सिरसा
    • भिवानी
    • सोनीपत
    • रेवाड़ी
    • करनाल
    • कैथल
    • झज्जर
    • गुरुग्राम
    • पानीपत
    • कुरुक्षेत्र
    • अंबाला
    • पलवल
    • चरखी दादरी
    • पंचकूला
    • डबवाली
    • रोहतक
  • हरियाणा राजनीति समाचार
  • अपराध समाचार
  • हांसी
    • नारनौंद
  • हिसार
    • आदमपुर
    • बरवाला
  • ‌जींद
  • प्राचीन सभ्यता
  • सरकार की योजना
  • शिक्षा और रोजगार
  • मौसम
  • खेल समाचार
Facebook Twitter Youtube
Skip to content
  • Home
  • हरियाणा
  • Big News of Haryana: हरियाणा के मुख्य समाचार; जींद को मुख्यमंत्री की सौगात, नाबालिग से दुष्कर्म के दौषी को सजा
  • हरियाणा

Big News of Haryana: हरियाणा के मुख्य समाचार; जींद को मुख्यमंत्री की सौगात, नाबालिग से दुष्कर्म के दौषी को सजा

Big News of Haryana : हरियाणा मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन में हरियाणा के मुख्य समाचार, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, हरियाणा सड़क हादसा, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को सजा, हरियाणा मौसम पूर्वानुमान जैसे समाचार एक क्लिक में आपके सामने
sunilkohar 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 0 comments

Big News of Haryana Main samachar today

 

Big News of Haryana : हरियाणा मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन में हरियाणा के मुख्य समाचार, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, हरियाणा सड़क हादसा, नाबालिक से दुष्कर्म के जोशी को सजा, हरियाणा मौसम पूर्वानुमान जैसे समाचार एक क्लिक में आपके सामने

उचाना को मुख्यमंत्री ने दी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में आयोजित उचाना विधानसभा क्षेत्र की धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उचाना क्षेत्र के विकास हेतु 103.31 करोड़ रुपये की पाँच परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। पिछले 11 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए 98 घोषणाएँ की गईं, जिनमें से 78 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 1409 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

उन्होंने उचाना के 6 जलमार्गों की रीमॉडलिंग (3.72 करोड़ रुपये), उचाना खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 20 करोड़ रुपये से अपग्रेडेशन, ई-लाइब्रेरी व जिम की स्थापना, बरसौला सब माइनर का पुनर्वास, 9 करोड़ रुपये से सीवरेज सुधार, नई अतिरिक्त अनाज मंडी व मार्केट कमेटी भवन निर्माण तथा सड़कों के चौड़ीकरण की घोषणा की।

साथ ही, गांव करसिंधु को महा ग्राम योजना में शामिल करने, क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये देने और विभिन्न समाजों की धर्मशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

जींद के व्यक्ति की हिसार में हत्या, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें

श्मशान के सामने बेच दिए फ्लैट: खरीददारों में रोष

गुरुग्राम में लगभग 800 मकान खरीदारों को बिल्डर से धोखा मिलने का मामला सामने आया है. बिल्‍डर ने एक टाउनशिप को श्मशान के पास और मुख्य सड़क से दूर बेच दिया. घर खरीदारों ने 1.1 करोड़ रुपये से 2.4 करोड़ रुपये तक की यूनिट्स के लिए 90 फीसदी से अधिक पेमेंट कर दिया था. लेकिन, अब उन्हें पता चला है कि उनके फ्लैट्स का मुंह श्मशान की ओर है. मेन रोड का प्रवेश एंट्री गेट मौजूद नहीं है जिसका वादा किया गया था. यह मामला नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) तक पहुंच गया है. इसने बिल्डर को नोटिस जारी किया है।

समालखा मर्डर केस में फैसला

पानीपत के समालखा में चर्चित 70 मील ढाबे पर साल 2022 में हुई नितेश की नृशंस हत्या के मामले में न्याय हो गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) संदीप सिंह की अदालत ने तीनों मुख्य आरोपियों प्रवीन, जोगिंद्र और सोनू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। करीब 4 साल चली मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

सोनीपत फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने लगाया फंदा, पढ़ें पूरी न्यूज

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 1लाख 5 हज़ार जुर्माना
जींद पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना जीन्द के मुकदमा नं. 89/2024 धारा 323, 342, 376, 506 IPC तथा धारा 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में माननीय सत्र न्यायालय, जीन्द द्वारा दिनांक 18.02.2026 को पारित निर्णय में आरोपी मनीष वासी गोसाईखेड़ा को दोषी करार देते हुए धारा 6 POCSO Act के अंतर्गत 20 वर्ष का कठोर कारावास व ₹1,00,000/- जुर्माना, धारा 323 IPC के तहत 6 माह का कठोर कारावास, धारा 342 IPC के तहत 6 माह का कठोर कारावास व धारा 506 IPC के तहत 1 वर्ष का कठोर कारावास व ₹5,000/- जुर्माना की सजा सुनाई।

 

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित CCTNS की 32वीं राज्य स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों की समीक्षा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि ‘हरसमय’ नागरिक पोर्टल पर अब लापता व्यक्तियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

इसके अतिरिक्त, नागरिक सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सत्यापन प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। नागरिक पोर्टल पर GIS-आधारित पुलिस स्टेशन लोकेटर भी शुरू किया गया है, जो शिकायतों के त्वरित समाधान में सहायक सिद्ध होगा।

केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हादसा

पलवल जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार के घुस जाने से विदेशी युवक और आगरा निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक के साथ मौजूद विदेशी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवक और घायल युवती पोलैंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं करना पड़ा महंगा

जींद जिले के तीन पार्षदों को चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं करना महंगा पड़ गया। चुनाव आयोग ने चुनावी खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर जींद नगर परिषद के दो पार्षद व उचाना नगर पालिका के एक पार्षद की सदस्यता को रद कर दिया और उन पर अगले साढ़े चाल साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग ने जिन पार्षदों की सदस्यता को रद किया है, उसमें नगर परिषद जींद के वार्ड-17 की पार्षद सुशीला चहल और वार्ड-21 के पार्षद सतपाल कुंडू, उचाना नगरपालिका के वार्ड-12 की पार्षद गीता शामिल है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

मौसम पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में 17 फरवरी रात्रि व 18 फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की हुई है तथा आज रात्रि को भी कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है जिससे विशेषकर दिन तापमान में गिरावट 3 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।

हरियाणा मौसम पूर्वानुमान:

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 फरवरी से 23 फरवरी के दौरान खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

 

नारनौंद में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पढ़ें पूरी न्यूज, क्लिक करें

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान एवं मतगणना, हरियाणा से किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा की सीट खाली होगी।

 

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। पूर्व-बजट परामर्श के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 बैठकों में विभिन्न हितधारकों से 2,199 सुझाव प्राप्त किए।

इस बार ए.आई. चैटबॉट के माध्यम से भी करीब 12,400 सुझाव मिले हैं। इन सभी पर मंथन जारी है।

“इस बार कम से कम 4-5 हजार सुझावों को आगामी बजट वर्ष 2026-27 में सम्मिलित करेंगे।”- मुख्यमंत्री

 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सभी जलघर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा अन्य जन स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

पलवल में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई चार सुपर सकर मशीनों का शुभारंभ किया।

“इन अत्याधुनिक मशीनों से सीवर लाइनों की सफाई तेज होगी, जलभराव की समस्या में राहत मिलेगी और मैनुअल सफाई पर निर्भरता भी कम होगी,” गौरव गौतम।

वैक्यूम और हाई-प्रेशर जेटिंग तकनीक से लैस ये मशीनें अवरुद्ध सीवर लाइनों को खोलने और अपशिष्ट निकासी को तेज करने में सक्षम हैं, जिससे पलवल की ड्रेनेज व्यवस्था और शहरी स्वच्छता को मजबूत आधार मिलेगा।

 


About the Author


sunilkohar

Administrator


Visit Website


View All Posts

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: हिसार रैन बसेरा हत्याकांड में खुलासा: 10 घंटे में Hisar Police ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार
Next: फतेहाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: नकदी हड़पने का भी आरोप, आरोपी पुलिस रिमांड पर, Fatehabad News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

  • करनाल
  • कुरुक्षेत्र
  • कैथल
  • चंडीगढ़
  • ताजा समाचार
  • नई दिल्ली
  • पंजाब
  • पानीपत
  • सोनीपत
  • हरियाणा

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

sunilkohar 14 hours ago 0
  • ताजा समाचार
  • ‌ देश-विदेश
  • चंडीगढ़
  • रेवाड़ी
  • हरियाणा

CM 8 जून को स्पेशल ट्रेन को श्री Somnath Darshan के लिए करेंगे रवाना

sunilkohar 3 days ago 0
img-20260527-wa00095304716890599873800
  • हरियाणा
  • खेल समाचार
  • चंडीगढ़
  • ताजा समाचार

Morning News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिए निर्देश; फर्जी खेल नर्सरींयों पर होगी कार्रवाई, बिजली चोरों की खैर नहीं

sunilkohar 3 days ago 0
Abtak Haryana News

Latest News Today

FB_IMG_1695268319596

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

Screenshot_2026_0529_065209

Taaja News: प्रशासन की चेतावनी की उड़ रही धज्जियां, हादसों का खतरा बरकरार

Screenshot_2026_0529_065420

Hansi Hisar में तेज आंधी ने मचाई तबाही: हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आधी रात तक बिजली गुल

IMG-20260527-WA0011

CM 8 जून को स्पेशल ट्रेन को श्री Somnath Darshan के लिए करेंगे रवाना

IMG-20260527-WA0010

Morning News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिए निर्देश; फर्जी खेल नर्सरींयों पर होगी कार्रवाई, बिजली चोरों की खैर नहीं

Author Profile

Abtak Haryana News

Abtak Haryana

लाखों पाठकों की पहली पसंद Abtak Haryana News: हरियाणा की Best News website पर न्यूज और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें - 7015156567 सुनील कोहाड़़
Facebook Twitter LinkedIn Instagram Youtube

Crime News Today

IMG-20260527-WA0005

Crime Update: हिसार पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, सात नशा तस्कर गिरफ्तार

May 27, 2026
Screenshot_2025_1029_135040

Hisar Crime: सवारी से नकदी व फोन लूटकर ई रिक्शा चालक साथी सहित फरार

May 27, 2026
ChatGPT Image Feb 7, 2026, 11_44_23 AM

Panchayat Chunav Update: आदमपुर पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र की जांच की शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

May 27, 2026
08 HSR 01

Barwala News: खैरी में मारपीट व जाने से मारने का प्रयास, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

May 27, 2026
FB_IMG_1779773099026

Narnaund News: नारनौंद में दुकान का शटर तोड़कर चोरी, पुलिस रिमांड में आरोपी करेगा खुलासा

May 26, 2026
Abtak Haryana News© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

Like this:

Like Loading...
 

    %d