Verification: eefe237ed2c24d7f

Sirsa News: नीलगाय आने से बाइक का संतुलन बिगड़ा, युवक की मौत, थिराज गांव के पास हादसा

0 minutes, 5 seconds Read

Bike rider dies after encountering Nilgai in Sirsa News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sirsa News in Hindi: सिरसा जिले के गांव थिराज के पास बाइक के सामने नीलगाय के आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव थिराज निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि नौ मार्च 2026 को सुबह करीब नौ बजे वह अपने भाई मनजोत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर खेत की ओर जा रहा था। मोटरसाइकिल मनजोत सिंह चला रहा था। जब वे खेत के पास पहुंचे तो सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। इससे मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। ( Sirsa accident News Today )

हादसे में मनजोत सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद गांव के ही अंग्रेज सिंह और प्रगट सिंह ने उसे उपचार के लिए डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और वहां से उसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मनजोत सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के हवाले कर दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer