Breaking News: पेशी पर आए युवक पर बरसाई गोलियां
Breaking News : मंगलवार की सुबह भिवानी Court परिसर में उसे समय हड़कंप गया जब तीन बदमाशों ने तहसील कार्यालय में आए एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद सभी हमलावर साथ लगती गली से फरार हो गए। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और पुलिस की अनेकता में उनके पीछे लगी हुई हैं।
भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग की सूचना मिलते ही भिवानी के एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। इससे पहले भी करीब 5 महीने पहले भिवानी कोर्ट में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी की। लेकिन बदमाश तब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर जा चुके थे।
भिवानी कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर फायरिंग
मंगलवार की सुबह भिवानी भिवानी कोर्ट परिसर पेशी पर आया हुआ था। जब वो कोर्ट परिसर स्थित तहसील कार्यालय के पास दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पहुंचा तो तभी वहां पर साथ लगती गली से तीन हमलावरों ने उस युवक को निशाना बनाते हुए उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हैं कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी का फायदा उठाकर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।
भिवानी कोर्ट में फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी

कोर्ट परिसर में आए प्रत्यक्षदर्शी संदीप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोपहर कई पोने 12 बजे अचानक से कोर्ट परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उस समय कोर्ट में काफी भीड़ थी और वकीलों के चेंबर और टाइपिस्टों के पास काफी संख्या में लोग बैठे हुए थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन गनीमत ये रही कि जिस युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी और अन्य लोग भी गोली लगने से बाल बाल बच गए।
भिवानी कोर्ट परिसर में एक बार फिर फायरिंग होने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से यह पुष्टि नहीं की गई है कि पुलिस ने जिन युवकों को हिरासत में लिया है उन्हीं युवकों ने कोर्ट में फायरिंग की थी या फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए।

करीब 5 महीने पहले भिवानी कोर्ट में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और यहां पर कमांडो तैनात किए गए। एक बार फिर भिवानी कोर्ट में फायरिंग के बाद पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में सुरक्षा चक्र को मजबूत करते दिखे। लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आया है कि बदमाशों ने कि युवक को निशाना बनाया था और उनसे उसकी क्या दुश्मनी है। इसको लेकर भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार कुछ समय के बाद प्रेस वार्ता कर सकते हैं और इस मामले में बड़ा खुलासा भी होने की उम्मीद है।


ताजा अपडेट के लिए बने रहे अब तक हरियाणा न्यूज़ के साथ।