Verification: eefe237ed2c24d7f

Kaithal Breaking News : पाई गांव में मिली संदिग्ध कार; गांव की गली में छोड़कर भागे दो युवक, कार से बरामद…

0 minutes, 3 seconds Read

Kaithal breaking news : Haryana crime update   

हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़।   
Kaithal Breaking News : कैथल जिले के गांव पाई क्षेत्र में एक संदिग्ध कार से मिलने से हड़कंप मच गया, हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और उसके अंदर से बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर नशा तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थाना पुंडरी के एसआई पवन अपनी टीम के साथ गांव जटेडी के पास राजौंद–पुंडरी मार्ग पर गश्त पर मौजूद थी कि इसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में सवार दो युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग ले गए हैं और क्यूआरटी की गाड़ी उनका पीछा करते हुए पाई गांव पहुंच गई है।

 

सूचना के अनुसार राजौंद की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की सैंट्रो कार ने क्यूआरटी की गाड़ी को देखकर तेज रफ्तार से गांव पाई की तंग गलियों में घुसकर गाड़ी छोड़ दी और उसमें सवार दो युवक फरार हो गए। एसआई पवन अपनी टीम के साथ गांव पाई पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से गांव की गलियों में करीब डेढ़ से दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके।

गांव पाई में संदिग्ध कार से 3.96 ग्राम चिट्टा बरामद

गांव के मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से एक सफेद पॉलीथिन मिली, जिसमें 5 पारदर्शी पन्नियों में सफेद रंग का नशीला पदार्थ पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर नशीले पदार्थ चिट्टा का कुल वजन 3.96 ग्राम निकला। कार की पिछली सीट की जेब से आधार कार्ड, एटीएम/शॉपिंग कार्ड, एक मोबाइल फोन, वाहन से संबंधित दस्तावेज व कुछ नकदी भी बरामद हुई।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त वाहन गांव पाई निवासी निशांत का था और घटना के समय निशांत व संदीप कार में सवार थे, जो गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। थाना पूंडरी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया तथा फरार संदिग्ध आरोपियों के घरों पर रेड की गई, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा आज के ताजा समाचार भी पढ़ें:

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में बजट सत्र को लेकर तारीख तय, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले, विस्तार से पढ़ें पूरी न्यूजक्लिक करें

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, हरियाणा में डबल इंजन की बर्बादी एक्सप्रेस की तबाही जारी, क्लिक करें

हरियाणा में स्कूल बस और पिकअप में टक्कर, छात्रों में मस्जिद चीख-पुकार, एक की मौत, क्लिक करें

बाप बेटे की जोड़ी ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, बेटा नेशनल चैंपियन, पिता छठी बार लाए मेडल, क्लिक करें

जनक खाप सम्मेलन : खाप पंचायत में मुठा उद्दा, खाप चौधरियों ने लगाई मोहर, क्लिक करें

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *