बर्बादी एक्सप्रेस’ से परेशान युवा कर रहे आत्महत्या
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
भाजपा ने हरियाणा के युवाओं की जिंदगी कर बर्बाद कर दी है और भाजपा की डबल इंजन सरकार की बर्बादी एक्सप्रेस’ तबाही मचा रही है। हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक संकट की मार ने एक और युवा की जान ले ली। सोनीपत जिले के निवासी 24 वर्षीय विजय ने नौकरी न मिलने की निराशा, कर्ज के बोझ और विदेश में असफल प्रयास के बाद गुरुग्राम में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
Haryana politics News : Randeep surjewala statement barbadi express
इस घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल से एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार के फैलाए बेरोजगारी की आग में रोज झुलसते हरियाणा के युवाओं की मुसीबतों की कहानी को मजाक बनाते मुख्यमंत्री नायब सैनी को शर्म आनी चाहिए। कल ही जब वे ‘खोखले बजट’ की झूठी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे, तब 24 साल का विजय बेरोजगारी से हार गया। भाजपा के डबल इंजन की ‘बर्बादी एक्सप्रेस’ ने एक और युवा की जान ले ली।
नौकरी की तलाश
सुरजेवाला ने आगे कहा कि हरियाणा के युवा नौकरी की तलाश में कर्ज लेकर विदेश जा रहे हैं, लेकिन असफल होकर लौटने पर परिवारों की पीड़ा अंतहीन हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ भरोसा और उम्मीद दिलाने में भी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
हरियाणा में बेरोजगारी की विकराल समस्या
सुरजेवाला ने कहा कि यह घटना हरियाणा में बेरोजगारी की विकराल समस्या का एक और दर्दनाक उदाहरण है, जहां युवा न केवल सपनों के टूटने से टूट रहे हैं, बल्कि परिवारों पर कर्ज का बोझ और सामाजिक दबाव भी बढ़ रहा है।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करे और विदेश जाने वाले युवाओं के लिए सुरक्षित विकल्प सुनिश्चित करे, अन्यथा ऐसी त्रासदियां जारी रहेंगी और ‘बर्बादी एक्सप्रेस’ की रफ्तार और तेज हो जाएगी।
गौरतलब है कि विजय के पिता ने पिछले साल लगभग 10 लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे विदेश में रोजगार की उम्मीद में भेजा था। लेकिन महज एक महीने बाद ही वहां से निराश होकर लौट आया। उसके बाद नौकरी की तलाश में लगातार असफलता से टूटकर वह चचेरे भाई के पास गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें:-
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में बजट सत्र को लेकर तारीख तय, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले, विस्तार से पढ़ें पूरी न्यूज, क्लिक करें,
हरियाणा में स्कूल बस और पिकअप में टक्कर, छात्रों में मस्जिद चीख-पुकार, एक की मौत, क्लिक करें
बाप बेटे की जोड़ी ने बास्केटबॉल में रचा इतिहास, बेटा नेशनल चैंपियन, पिता छठी बार लाए मेडल, क्लिक करें
जनक खाप सम्मेलन : खाप पंचायत में मुठा उद्दा, खाप चौधरियों ने लगाई मोहर, क्लिक करें















