Breaking News Kaithal 10th Class Student Murder update
Breaking News: हरियाणा के कैथल में चाकू मारकर दसवीं के छात्र की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र और उसके दोस्त का वॉलीबॉल खेलते समय सूर्य पक्ष के छात्रों से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर 17 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र की बेरहमी से हत्या
गुहला थाना में दी शिकायत में कैथल जिले के गांव खरकां निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिनमें से बड़ी बेटी और छोटा बेटा 17 वर्षीय नवराज है। उसका 17 वर्षीय बेटा नवराज गांव के ही ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल खरकां में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। वह दवाई लेने के लिए पटियाला गया था कि तभी फोन पर उसे सूचना मिली कि उसके बेटे को चोट लगी है और उसे उपचार के लिए एक निजी हॉस्टल में भेजा गया है।
उसने तुरंत ही अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल भेजा तो पता चला कि उसके बेटे की हमले में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। पता करने पर जानकारी मिली कि उसका बेटा नवराज के दोस्त विनीत का कुछ दिन पहले वॉलीबॉल मैच खेलने के लिए गए हुए थे। वहां पर वॉल्यूम मोबाइल मैच के दौरान विनीत का लवप्रीत प्रजापत के साथ झगड़ा हो गया था।

इस झगड़े को सुलझाने के लिए रामथली निवासी लोकप्रिय प्रजापत ने विनीत और उसके बेटे नवराज को रामथली से लदाना चक्कू की तरफ जाने वाले राजबाहे पर बातचीत के लिए बुलाया था। जब वह वहां पर पहुंचे तो लोकप्रीत अपने करीब डेढ़ दर्जन दोस्तों के साथ हथियारों सहित मौजूद मिला। वहां पहुंचे तो उन्होंने उन पर लाठी-डंडों व कृपाण से हमला कर दिया।
चाकू मारकर फाड़ी किडनी
मंगल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि लाठी डंडों से हमले के साथ-साथ उसके बेटे नवराज की पीठ में (कृपाण) चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने चाकू मारने के बाद उसे घुमा दिया जिससे उसके बेटे की किडनी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्द से जब उसका बेटा चिल्लाया तो सभी हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

मंगल सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल उसके बेटे नवराज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर रामथली निवासी लवप्रीत प्रजापत उर्फ लब्बी, संजय, जोत, हरमन व अर्श बडैच सहित अन्य 10-12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करें आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया गया है उनमें से अधिकतर पढ़ाई करने वाले छात्र हैं।