Canter truck and car accident on Delhi-Hisar highway
दर्दनाक हादसा : दिल्ली हिसार हाइवे पर कैंटर कार एक्सीडेंट
Hansi News: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर मुंढाल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार का कैंटर की टक्कर लगने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव फरमाना खास में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
रविवार की देर रात दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर मुंढाल फ्लाईओवर के पास एक कैंटर और कार की टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक गाड़ी में सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो चुकी थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तुरंत ही अस्पताल भेजा गया जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रोहतक विजय रेफर कर दिया। ( Latest News Haryana )
सूत्रों से पता चला है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के साथ साथ कैंटर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसके चालक को भी चोटें आई हैं। कैंटर गाड़ी का फ्रंट शीशा और अगला केबिन बुरी तरह से टूट गया। इस हादसे में गलती कैंटर चालाकी है या कार चालक की इसका अभी तक पता नहीं चला है और पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
महम से राश्ता भटककर पहुंचे मुंढाल

मुंढाल फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में मृतकों की पहचान झज्जर निवासी 30 वर्षीय सचिन और झज्जर जिले के गांव सिलोनी निवासी 29 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान रोहतक के रहने वाले तुषार के रूप में हुई है। यह तीनों एक कार में सवार होकर महम चौबीसी के गांव फरमाना खास मैं अपने मित्र के चचेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन महम पहुंचने पर यह रास्ता भूल गए और सीधा हिसार की तरफ निकाल पड़े।
मुंढाल फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट
जब वो मुंढाल फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उन्हें एहसास हुआ कि वह गलत रास्ते आ गए हैं और गौशाला के पास अपनी गाड़ी को मोड़ने लगे हुए थे कि तभी उनकी गाड़ी की टक्कर कैंटर से हो गई। इस हादसे में विकास और सचिन की मुख्य पर ही मौत हो गई। इसी दौरान एक एंबुलेंस रोहतक की तरफ से हिसार की तरफ जा रही थी तो पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों को हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विकास दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों का पिता था। जबकि सचिन के मात्र दो महीने का ही बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने मृत्यु के परिजनों को सूचित किया और सोमवार को उनके परिजनों के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
हांसी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए – क्लिक करें