Cache of illegal weapons was found in Jind Haryana
रामकली रोड़ पर मिला अवैध हथियारों का जखीरा
Jind News Today: जींद में अवैध हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप बच गया। जींद पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने गतौली रामकली रोड़ पर अवैध पिस्तौलों सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच अवैध पिस्तौल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ जुलाना थाना में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू करती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टॉफ जींद के इंचार्ज उप-निरीक्षक कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम स. उप निरीक्षक प्रवीण के नेतृत्व में बस अड्डा गतोली क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल हेतु मौजूद थीं । इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक पिट्ठू बैग में अवैध हथियारों सहित गांव गतौली से रामकली जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह तेजी से गांव रामकली की ओर जाने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से काबू कर लिया।
उसके बैग की तलाशी लेने पर पांच अवैध पिस्टल (. 315बोर(मस्कट),. 32बोर,. 315बोर,. 315बोर व .32 बोर) बरामद हुए। प्रत्येक पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो सभी खाली मिले। आरोपी पिस्तौल संबंधी कोई वेध लाइसेंस/ दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा पकड़े गए हथियारों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोमी वासी रामकली (जीन्द) बताया।
पुलिस ने जींद जिले के गांव रामकली निवासी रौमी के खिलाफ थाना जुलाना में मुकदमा नंबर 29 दिनांक 06.02.2026 धारा 25(1-B), 54, 59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश करके ज़िला जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है कि इतनी बड़ी तादाद में आरोपी यह हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें किस सप्लाई करने वाला था या इन हथियारों के जरिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस टीम अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।
जींद हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्र कैद, जींद कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से लोगों में खुशी,















