---Advertisement---

Narnaund Police: पेटवाड़ हादसे में आरोपी चालक गिरफ्तार, फीड मिल हादसे में बच्चे की मौत का मामला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Petwar Accident accused Truck driver arrest in Narnaund police

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ स्थित फीड मिल में हुए हादसे के आरोपी कैंटर चालक को Narnaund police ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

पेटवाड़ हादसे का आरोपी चालक मनोज गिरफ्तार 


उप निरीक्षक कुलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव पेटवाड़ स्थित एमडी फीड मिल पेटवाड़ में एक ट्रक चालक द्वारा लापरवाही, गफलत एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए 6 वर्षीय बच्ची हिमांशु को ट्रक के नीचे कुचल दिया गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के पश्चात आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था।

घटना के संबंध में बच्ची के पिता के बयान पर थाना नारनौंद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस जांच के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनोज पुत्र टेकराम निवासी पेटवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से घटना स्थल की निशानदेही करवाई गई तथा उसके कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

पेटवाड़ हादसे की डिटेल से न्यूज पढ़ें – क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer