---Advertisement---

Accident: हांसी जींद रोड़ पर हादसा; दो गाड़ियां टकराई, कई घायल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Jind road accident in Narnaund area    

Hansi Jind Road Accident: हांसी जींद रोड़ पर हादसा हो गया। गांव ढाणी ब्राह्मण के पास अज्ञात परिस्थितियों में दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस एक्सीडेंट में दोनों गाड़ियों में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो गाड़ियों में भंयकर टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जींद रोड़ पर स्थित गांव ढाणी ब्राह्मण और गुर्जर बाड़ा के बीच रविवार को तेज रफ्तार का कर देखने को मिला। यहां पर हांसी की तरफ से आ रही कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की दोनों गाड़ियां अलग-अलग दिशाओं में जाकर पलट गई और दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ‌

किसानों ने राहगीरों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को निकाला बाहर

हादसा होता देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और सड़क से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम और एंबुलेंस को दी। ‌ ग्रामीणों ने राहगीरों की मदद से दोनों गाड़ियों में फंसे करीब 6 लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी में चार लोग सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में दो लोग थे।

ढ़ाणी ब्राह्मण के पास हादसा

मौके पर मौजूद एक गाड़ी के चालक ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह जींद जिले के गांव पौंकरी खेड़ी का रहने वाला है और अपनी पहचान के लोगों के साथ बहन से मिलने के लिए हिसार गए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो ढ़ाणी ब्राह्मण के पास हादसा हो गया और उसके तीन साथी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

आपको बता दें कि ढ़ाणी ब्राह्मण और गगन खेड़ी के पास सिसाय मोड़ के बीच अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। एक्सीडेंट के मामलों में यह रोड़ रेड जोन की श्रेणी में आता है। भले ही प्रशासन ने इस सड़क पर हादसों को नियंत्रित करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं लेकिन वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों के लिए यह यह एरिया किसी बड़ी मुसीबत से काम नहीं है और यहां पर अब तक हुए हादसों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है।

अभी तक इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन मामला दर्ज होते ही न्यूज अपडेट कर दी जाएगी। 

 

हरियाणा मौसम अपडेट : हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजा, क्लिक करें 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer