CBSE नेशनल कबड्डी में Srishti Sports School मोठ ने जीता गोल्ड, फाइनल में नोएडा को हराया

By sunilkohar

Updated On:

CBSE नेशनल कबड्डी में Srishti Sports School मोठ ने जीता गोल्ड, फाइनल में नोएडा को हराया

---Advertisement---

CBSE National Kabaddi Tournament में Srishti International Sports School Moth के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

 नारनौंद : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित न्यू एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता ( CBSE National Kabaddi Tournament) में सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ की अंडर-17 लड़को के वर्ग में टीम ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और लगातार मुकाबलों में जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों से प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Srishti International Sports School Moth

CBSE National Kabaddi Tournament के शुरुआती दौर में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें सभी टीमों के बीच कुल 32 राउंड्स खेले गए। Srishti Sports School Moth के खिलाड़ियों ने हर चरण में अद्भुत खेल भावना, बेहतरीन रेडिंग और मजबूत डिफेंस का परिचय दिया। बाल विद्या स्कूल दिल्ली के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सृष्टि की टीम ने एकतरफा और बेहतरीन खेल दिखाते हुए 36–13 के शानदार स्कोर से जीत हासिल की। एआईसी एकेडमी लुधियाना के बीच खेले गए मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद सृष्टि की टीम ने 37–25 के स्कोर से जीत दर्ज की। सांदीपनि एकेडमी मंडलेश्वर (खरगोन), मध्य प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 38–16 के स्कोर से जीत हासिल कर टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सीबीएसई कबड्डी अंडर 17 गोल्ड मेडल ( CBSE National Kabaddi Tournament 2026)

सृष्टि स्कूल मोठ और माहेश्वरी पब्लिक स्कूल जयपुर के बीच हुए मुकाबले को 28–13 के बड़े अंतर से जीतकर टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में Srishti Sports School Moth का मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे से हुआ। टीम ने अपना दबदबा बनाते हुए 36-18 के शानदार स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल मोठ और ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल,नोएडा के बीच खेला गया। शुरुआत से ही मजबूत डिफेंस, बेहतरीन तालमेल और सुपर रेड्स के दम पर सृष्टि की टीम ने यह खिताबी मुकाबला 38–14 के बड़े अंतर से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ी आर्यन लोहान, यश लोहान,दुर्वेश, यमन, नवीन, मोहित लोहान, विनय, साहिल, अतुल जागलान, तरुण तुम्हें बताया कि वह भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे ताकि स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन हो सके।

CBSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

इस ऐतिहासिक जीत पर आइस स्केटिंग के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान ने बताया की सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी का विषय है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, खेल प्रतिभा और शानदार टीम भावना के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक अनूप लोहान ने कहां हमारे बच्चों ने अपनी मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Leave a Comment