मोठ से युवक गिरफ्तार : 8.22 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में गिरफ्तार
Hansi News: नारनौंद सीआईए पुलिस ने नहर से एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पूछताछ के आधार पर 8.22 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में एक अन्य युवक को मोठ गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी युवक को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नारनौंद नहर से गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोठ गांव निवासी नरसी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अब रिमांड के दौरान गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आरोपियों की भूमिका क्या रही है। पुलिस की टीम ने 8.22 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में नरसी निवासी मोठ रंगड़ान को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
हेरोइन सप्लायर गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने जानकारी ददेते हुए बताया की 29 सितंबर को सीआईए नारनौंद की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इस दौरान गांव राजथल की तरफ हांसी ब्रांच नहर के साथ कच्चे रास्ते पर एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक साहिल उर्फ बागड़ी निवासी नारनौंद की पहनी हुई लोअर से 8.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना नारनौंद में मामला दर्ज किया गया था ।
हेरोइन नरसी मोठ से खरीदी
पूछताछ के दौरान आरोपित साहिल उर्फ बागड़ी ने बताया कि उसने बरामद हेरोइन नरसी निवासी मोठ रंगड़ान से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा नरसी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने नरसी को काबू कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।
हेरोइन बेचने के स्थान की निशानदेही
पूछताछ के दौरान नरसी ने हेरोइन बेचने के स्थान की निशानदेही भी करवाई। पुलिस द्वारा मामले में हेरोइन के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
आरोपित नरसी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे हेरोइन की सप्लाई के स्रोत, खरीद-फरोख्त तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
Latest News Today:
Related
1 thought on “Hansi News: नारनौंद नहर से गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद मोठ से एक और युवक गिरफ्तार”