गेहूं चोरी की वारदात को अंजाम
Hisar News: हिसार पुलिस ने घर में घुसकर गेहूं चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को बाइक सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गेहूं चोरी के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
धान्सू में चोरी की वारदात
हिसार सदर थाना में धान्सू निवासी सुरजीत ने शिकायत देकर बताया था कि 28 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके घर के प्लाट में रखे गेहूं चोरी हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने घर से गेहूं चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए तकनीकी सहायता ली और जांच को आगे बढ़ाया।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक शमशेर ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने धान्सू गांव में चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान हिसार जिले के गांव बुगाना निवासी अंकुर पुत्र कृष्ण के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।














1 thought on “Hisar News: धान्सू गांव में चोरी: गेहूं चोरी करने वाला चोर बाइक सहित काबू, ”