Lumpy Disease in Haryana : राजथल में लंपी बीमारी से एक और गाय की मौत, अब तक चार गायों की मौत

By sunilkohar

Published On:

Lumpy Disease in Haryana : राजथल में लंपी बीमारी से एक और गाय की मौत, अब तक चार गायों की मौत

---Advertisement---

 Lumpy Virus Haryana : Cow Lumpy Disease Haryana News

नारनौंद। क्षेत्र के गांव राजथल में गोवंश में लंपी बीमारी ( Lumpy Virus Haryana) का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को लंपी बीमारी ( Lumpy Disease in Haryana ) से पीड़ित एक और गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी गांव में इस बीमारी की चपेट में आने से कई गायों की मौत हो चुकी है। गांव में अभी भी कई गोवंश के लंपी से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है।

 

लंपी वायरस : गांव में निगरानी और टीकाकरण अभियान

लंपी बीमारी को देखते हुए पशुपालन विभाग ने गांव में निगरानी और टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम लगातार पशुओं का टीकाकरण कर रही है। इसके अलावा संदिग्ध गोवंश के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला पशु रोग निदान प्रयोगशाला, हिसार भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राजथल में संदिग्ध गोवंश की जांच

जिला पशु रोग निदान प्रयोगशाला, हिसार की टीम ने गांव राजथल पहुंचकर लंपी बीमारी से संदिग्ध गोवंश की जांच की। टीम ने आवश्यकतानुसार पशुओं के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए हिसार प्रयोगशाला भेजा। पशुपालकों को बीमारी से बचाव और पशुओं की देखभाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

नारनौंद लंपी बीमारी के कारण अब तक चार गायों की मौत

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंपी बीमारी के कारण अब तक चार गायों की मौत हो चुकी है। इनमें ग्रामीणों की पालतू गायों के अलावा एक बेसहारा गाय भी शामिल बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई गाय अभी भी बीमारी की चपेट में हैं और उनका उपचार चल रहा है।

टीकाकरण के बावजूद नहीं थम रहा बीमारी का प्रकोप

ग्रामीणों ने बताया कि लंपी से पीड़ित पशुओं का टीकाकरण करवाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद बीमारी का प्रकोप पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। पशुपालन विभाग की टीमें गांव में लगातार टीकाकरण और पशुओं की जांच कर रही हैं।

संदिग्ध पशुओं के लिए शिविर लगाकर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं और पशुओं की जांच भी की गई। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की सलाह दी है।

पशुपालकों से सतर्क रहने की अपील

पशु चिकित्सक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग लंपी बीमारी को लेकर निगरानी, जांच, टीकाकरण और उपचार की प्रक्रिया लगातार चला रहा है। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं पर विशेष निगरानी रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि किसी पशु की त्वचा पर गांठें, बुखार, सुस्ती, भूख में कमी या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए पशु चिकित्सक को सूचना दें। समय पर जांच और उपचार से पशुओं की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

विभाग की ओर से ग्रामीणों को संक्रमित या संदिग्ध पशुओं को अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखने तथा पशुओं के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह भी दी गई है।

Latest News Today :

Hansi News: नारनौंद नहर से गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद मोठ से एक और युवक गिरफ्तार,

Haryana Ration October 2026: हरियाणा राशन कार्ड के बदले नियम, अब कार्डधारकों को मिलेगा ये अनाज

हांसी अनाज मंडी में धान खरीद की तैयारी, विधायक विनोद भयाना ने लिया जायजा

सेवा कैंप, ग्रामीणों को मिली Haryana Government Schemes की जानकारी

हिसार गोदाम से गेहूं चोरी: 6 महीने बाद चोर फतेहाबाद से गिरफ्तार

Leave a Comment