Latest News Panipat : दीवार विवाद में मामा-भांजे पर ईंट व चाकू से हमला, 4 पर केस

By sunilkohar

Updated On:

Latest News Panipat : दीवार विवाद में मामा-भांजे पर ईंट व चाकू से हमला, 4 पर केस

---Advertisement---

अशोक नगर का मामला, आरोपियों पर केस

हरियाणा न्यूज टूडे| पानीपत शहर के अशोक नगर में प्लॉट की दीवार टूटने के विवाद में पूछताछ करना एक युवक और उसके मामा को भारी पड़ गया। लाल फैक्ट्री के पास स्थित प्लॉट की टूटी दीवार के बारे में पूछने पर 4 युवकों ने मिलकर दोनों पर ईंट और चाकू से हमला कर दिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

न्यू रमेश नगर निवासी मोहित कुमार ने शिकायत में बताया कि अशोक नगर स्थित उनके प्लॉट की दीवार टूटी मिलने पर जब उन्होंने मौके पर खड़े राहुल और पवन से पूछताछ की, तो मामला बिगड़ गया। इसी दौरान उनके 2 अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। चारों ने मोहित का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख मोहित ने अपने मामा टेकचंद को मौके पर बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने ईंट और चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहित के सिर व छाती पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके मामा टेकचंद की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Jind Protest: जींद के हाट बिजलीघर धरना, 13वें दिन 5 किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल

Jind Road Accident: जींद-पिंडारा रोड पर सड़क हादसा, घायल युवक की PGI रोहतक में मौत, 

Latest News : गोहाना Taxi Driver की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Lumpy Disease in Haryana : लंपी बीमारी से एक और गाय की मौत, अब तक चार गायों की मौत

Jind News: नरवाना में युवक पर फार्यारंग, पेट में लगी गोली, अग्रोहा रेफर

 

Leave a Comment