Delhi Police Constable Death Case Update : दोस्त के लाइसेंसी हथियार लाकर कार्यक्रम में की हर्ष फायरिंग
Hansi News : उपमंडल के गांव सिंघवा खास में 23 सितंबर को जलवा पूजन के दौरान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत (Delhi Police Constable Death Case) की गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने हरियाणा पुलिस के एएसआई और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित हरियाणा पुलिस में एएसआई सुरेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एक अन्य आरोपित को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
सिंघवा खास हर्ष फायरिंग मामला
गांव सिंघवा खास में 23 सितंबर को जलवा पूजन के कार्यक्रम दौरान दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अमरजीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने सिंघवा खास निवासी हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई सुरेंद्र और उसके दोस्त भिवानी निवासी मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था और मुख्य आरोपित के बारे में पूछताछ की थी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित सुरेंद्र को शुक्रवार की रात को हांसी से गिरफ्तार किया था। जिसको शनिवार को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
हथियार अवैध रूप से कार्यक्रम में लाकर फायरिंग
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी की किस हथियार से गोली चली थी क्योंकि उसे समय आरोपित के पास रिवाल्वर और डोगा बंदूक दोनों हथियार पास में थे और वह किस गाड़ी में भाग कर गया था। गाड़ी को भी बरामद किया जाएगा। मुख्य आरोपित सुरेंद्र ने उसके दोस्त मनोज के दोनों हथियार अवैध रूप से कार्यक्रम में लाकर उनसे फायरिंग की। मनोज ने भी खुद के हथियार किसी और को देकर कानून का उल्लंघन किया है। वही एक खाली खोल भी उसने खुर्द बुर्द किया है। पुलिस ने इन्हीं धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने तीन दिन पहले भिवानी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि 23 सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुरेंद्र सुबह उसके पास आया था और उसके लाइसेंसी दो हथियार लेकर चला गया था। वह उसके साथ नहीं गया था। उसको सुरेंद्र ने अगले दिन बताया कि हथियार से गोली चल गई है और एक हेड कांस्टेबल को लग गई है। वह अभी तक ठीक-ठाक है। उसके बाद वह रिवाल्वर मुझे देकर चला गया उस समय बंदूक उसने नहीं दी। बोला कहीं रखी है। कल देकर जाऊंगा। उसके बाद वह नहीं आया।
बस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपित सुरेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान जिस हथियार से गोली चलाई गई थी वह बरामद किया जाएगा। और जिस गाड़ी से वह यहां से गए थे वह भी बरामद की जाएगी। इस मामले के दूसरे आरोपित मनोज से रिमांड के दौरान रिवाल्वर बरामद किया गया है।
गांव सिंघवा खास निवासी अंकित के घर बेटा पैदा हुआ था। 23 सितंबर को गांव में ही जलवा पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी रिंकू अपने पति अमरजीत के साथ आई हुई थी। जब वह डीजे पर डांस कर रहे थे तो तो अचानक से एक गोली चली और अमरजीत के पांव में जा लगी। उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान 25 सितंबर शुक्रवार की सुबह दो बजे उसकी मोत हो गई थी।









