Verification: eefe237ed2c24d7f

CBSE Result 2026 10th Class: सृष्टि स्कूल के छात्रों ने दसवीं कक्षा में लहराया परचम

0 minutes, 11 seconds Read

CBSE Result 2026 10th Class Top in Hansi:

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय की दसवीं कक्षा का CBSE Result 10th Class बोर्ड मेरिट के साथ-साथ अत्यंत शानदार रहा है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों का सतत सहयोग तथा विद्यालय के समर्पित एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 Srishti international sports School moth CBSE Result 10th Class बोर्ड मेरिट के साथ-साथ बहुत ही शानदार रहा

विशेष रूप से यह गर्व का विषय है कि विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सुगंध, वंशिका, सुनिधि, तनु, महक, पायल, लवकेश, किस्मत, अरविन्द, सार्थक, लक्ष्य, जतिन कुमार, कपिश बादल, गरिमा, आँचल, आशु, मीनाक्षी, प्रियांशु पियूष व् आशीष का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। ( Narnaund News Today )

 

इस खुशी के अवसर पर विद्यालय परिसर में फूलों की माला एवं पगड़ी पहनाई गयी व मिठाई (लड्डू) वितरित की गई तथा बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अनूप लोहान एवं सोनिया मैम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ( Hansi ki Taaja News )

 


विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष अनूप लोहान ने कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है तथा विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में विद्यार्थी नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम और अधिक रोशन करेंगे।
प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, संस्कारिक एवं सक्षम नागरिक के रूप में विकसित करना भी है। ( Haryana News Today )

 

इस अवसर पर सोमबीर लोहान, संजय सिंह, राजेंदर, परवीन, सोनल लोहान, शीला देवी, सुरेखा देवी, मुकेश के साथ साथ अन्य अभिभावक एवं सभी टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer