Verification: eefe237ed2c24d7f

Crime News Hisar: मिठाई लेने जा रहे युवक से मारपीट; जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 8 seconds Read

Crime News Hisar Haryana

Crime News Hisar: हिसार शहर में मिठाई लेने जा रहे युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। ‌ बाइक रुकवा कर जानलेवा हमला करने के आप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जबकि उसके अन्य साथी अब तक भी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं। ‌ पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और बाकी बचे आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ‌

सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सुचना की मदद से हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार 12 क्वार्टर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राकेश व उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महावीर कॉलोनी क्षेत्र में हुई मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी सुमित उर्फ घोला (पुत्र रणबीर सिंह, निवासी वार्ड नं. 16, वाल्मीकि बस्ती, महावीर कॉलोनी) को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। ( Hisar News Today )

घटना का विवरण:
शिकायतकर्ता मोहित (पुत्र महावीर सिंह, निवासी महावीर कॉलोनी) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मिठाई लेने जा रहा था, तब एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने गलत दिशा (Wrong Side) से आकर उसे टक्कर मारी और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मिठाई की दुकान के बाहर मोहित के साथ मारपीट की और सिर पर ईंट से वार किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मोहित का पीछा कर उसके घर के पास उसे दोबारा दबोच लिया और लोहे की छुरी से उसकी दाईं जांघ पर गहरा वार किया। जब मोहित के माता-पिता उसे बचाने आए, तो आरोपियों ने उन पर भी ईंटों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में चार अन्य युवक भी वहां पहुँच गए और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ( Hisar City News Today )

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुमित उर्फ घोला को महावीर कॉलोनी से काबू किया। ( Latest News Hisar )

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सुमित उर्फ घोला एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले भी आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक थाना एचटीएम (HTM) और दूसरा थाना सिविल लाइंस में दर्ज है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ( Haryana News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *