Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today: 39.65 मीट्रिक टन गेहूं की आवक; 188 करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर

0 minutes, 5 seconds Read

Haryana Wheat Procurement

Haryana News Today: हरियाणा में गेहूं की फसल की आवक तेज हो गई है अब तक हरियाणा में 39.65 मैट्रिक टैंक गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि 30 पॉइंट 90 मेट्रिक टन गेहूं के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा चुका है। वहीं गेहूं की सरकारी खरीद होने पर 188 करोड रुपए किसानों के बैंक खाता में सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

 

मार्च अप्रैल महीने के दौरान बारिश की वजह से किसानों के सपनों पर खराब मौसम के बादल मंडरा रहे थे। ‌ लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में हुए बदलाव और खुश्क मौसम की वजह से किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई तेज कर दी है। गेहूं की फसल कंबाइन से कटने के साथी खेतों में तूड़ी बनाने के लिए रीपर दिन रात चल रहे हैं। दूर दराज के खेतों से लेकर गांव तक हर समय आसमान में गेहूं के कणों की धूल उड़ती हुई दिखाई पड़ रही है वहीं कानों में कंबाइन और ट्रैक्टरों की आवाज सुनाई दे रही है। ‌( latest News Haryana ab Tak )

मुख्यमंत्री ने किया अनाज मंडी का दौरा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अनाज मंडी के गेट पर गेट पास बनाने की प्रक्रिया को जाना, इसके बाद खरीद व्यवस्था को देखा और किसानों से बातचीत कर अनाज मंडी में गेहूं बेचने के दौरान आने वाली समस्याओं व दिक्कतों को जाना। ( हरियाणा की ताजा खबर )

“प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य सभी मंडियों और खरीद केंद्रों में सफलतापूर्वक बिना किसी रुकावट के निरंतर चल रहा है। इस दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद की जाएगी।”

 

 

हरियाणा में रबी खरीद सीजन 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश भर की मंडियों और खरीद केंद्रों में सफलतापूर्वक सरसों और गेहूं की खरीद की जा रही है।

12 अप्रैल तक लगभग 39.65 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है और लगभग 2.44 लाख किसानों का 30.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं हेतु बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है। 10.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और लगभग 188 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खाते में सीधेतौर पर स्थानांतरित हो चुकी है। ( सोमवार की बड़ी खबरें )

 

रबी खरीद सीजन 2026-27: खाद्यान्न खरीद प्रणाली में नए सुधार

  • एंट्री गेट पास के समय वाहन नंबर व फोटो दर्ज करने की व्यवस्था
  • किसान या उसके नामित व्यक्ति का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य
  • अंगूठा न मिलने पर आईरिस (आंख) से प्रमाणीकरण का विकल्प
  • अनियमितता रोकने हेतु मंडियों व गोदामों की जियो-फेंसिंग
  • गेहूं उठान व परिवहन की जीपीएस से निगरानी सुनिश्चित

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *