Chaos at Independence Day celebrations in Hansi live
Hansi Live: हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बवाल हो गया। जब किसान संगठन और खाप प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे गुसाई किसानों ने पुलिस पर पत्थर बरसा दिए जिसमें कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हो गए। हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हांसी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बवाल

Hansi News live: मिल रही जानकारी के मुताबिक हांसी में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू कॉलेज पहुंचे और उनका विरोध करने के लिए आ रहे किसानों को पुलिस ने सी साइकिल पर रोकने का प्रयास किया तो किस उग्र हो गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर हल्का लाठी चार्ज किया जिसमें कई किसान और आम नागरिक घायल हो गए। इससे गुसाए किसानों ने पुलिस जवानों पर पत्थराव कर दिया। पत्थर लगने से पुलिसकर्मी घायल हुए तो उन्होंने भी किसानों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पत्थराव
प्रदर्शन करने आ रही महिलाएं भी अपने आप को बचाने के लिए दुकानों में छप गई। काफी लोग चोटिला होकर वहां से भाग गए लेकिन काफी संख्या में लोग अब तक अपना विरोध बता रहे हैं। हांसी जींद रोड़ पर जींद जिले के गांव गुलकनी में जाम लगा दिया। वही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी जाम लगने और विरोध करने की सूचनाओं मिल रही है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पत्थर लगने से हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीएसपी घायल

हांसी में हुए बवाल में पत्थर लगने से हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और डीएसपी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हांसी एसपी के हाथ पर पत्थर लगा और उनके हाथ से खून बहने लगा। उन्होंने घटनास्थल पर ही रुमाल बांधकर अपना प्राथमिक उपचार किया और खून को रोका। बताया जा रहा है कि डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी भी किसानों के पत्थर लगने से घायल हो गए। वही इस पत्थरबाजी में काफी किसानों के सिर फट गए। उन्हें उपचार के लिए उनके साथी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विवाद में कौन-कौन किसान घायल हुए हैं।
डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई

हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में पुलिस अब तक मुख्य आरोपित रमेश शर्मा की पत्नी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी रमेश शर्मा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी प्रशासन को चेतावनी दी हुई है कि जब तक जीवन कुंडू के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
बाडोपट्टी टोल से दर्जनों आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया, पुलिस दमन की कड़ी निंदा
Latest Hansi News: जीवन कुंडू के हत्यारों की गिरफ्तारी और परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज हांसी में किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने दमन का रास्ता अपनाया। बाडोपट्टी टोल से दर्जनों किसान-मजदूर और आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाकर आंदोलनकारियों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान-मजदूर और आम नागरिक मौके पर पहुंचे। कई स्थानों पर पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों के साथ धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया गया तथा अनेक साथियों को गिरफ्तार किया गया।
किसान मोर्चा पुलिस प्रशासन के इस दमनकारी और तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करता है। लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग कर रहे लोगों को गिरफ्तार करना और उन पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जीवन कुंडू की हत्या को 13 दिन बीत चुके हैं। उसका शव अभी तक मोर्चरी में रखा हुआ है और हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में परिवार को न्याय दिलाने की बजाय आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
किसान मोर्चा स्पष्ट करता है कि गिरफ्तारियां और पुलिस दमन आंदोलन की आवाज को दबा नहीं सकते। बाडोपट्टी टोल से गिरफ्तार किए गए सभी आंदोलनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की जाती है। जीवन कुंडू के हत्यारों की गिरफ्तारी और परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान मोर्चा की कमेटी आगामी रणनीति तय करेगी और आंदोलन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
बाडोपट्टी टोल कमेटी के 33 साथियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें सरदानन्द राजली,नरेश भ्याण,धोला जेवरा,बलवान बेनीवाल,महासिंह सिंधु,फूल कुमार,कुलदीप भ्याण, सुखबीर बिछपड़ी,करमल सरसौद,काला बालक, सत्यवान रेडडू,रमेश कुमार, कुलदीप बालक, कुलदीप कुंडू, राजेंद्र, पवन, सोनू, मिया सिंह, सतवीर, सुखवीर, अजीत सिंह, सत्यवान,दिलबाग, बलबीर, महावीर, सुनील, सुखबीर, संजय, मोनू, सुरेश, सतीश, कुलदीप आदि को गिरफ्तार किया गया।
संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल













