---Advertisement---

Hisar News : हिसार के सैक्टर में दो पक्षों में भिड़ंत, दो घायल

Follow Us
---Advertisement---

Clash between two parties in Hisar sector

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सैक्टर 27-28 में 2 गुटों के बीच हुआ टकराव, दोनों पक्षों के 1-1 व्यक्ति घायल

Hisar News : हिसार के सैक्टर 27-28 के पास मंगलवार को 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। टकराव में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष के व्यक्ति पर चाकू से वार किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के सेवानिवृत्त सैनिक को बिंड़ो से पीटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईमरजेंसी में दाखिल न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी मित्रपाल ने बताया कि वह सेना से रिटायर हो चुका है। मैं मंगलवार को सुबह स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से कैंट में गया था। मैं बाद में कैंट से स्कूटी पर सवार होकर वापिस घर आ रहा था। मैं सैक्टर 28 के मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से दो गाड़ी आई और मेरी स्कूटी के सामने अड़ा दी।

 

दोनों गाड़ियों से पांच-छह युवक नीचे उतरकर आए और आते ही बिंडों से हमला कर मुझे घायल कर दिया। झगड़े के दौरान मेरे एक पांव और एक हाथ की हड्डी टूट गई। परिजनों ने गंभीर हालत में मेरे को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले पड़ोस में रहते हैं। वह काफी समय से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते रहते हैं।

दूसरी तरफ न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी महेश ने बताया कि वह सैक्टर 28 स्थित जी.ओ. ऑफिस में काम करता है। मैं सुबह गाड़ी में सवार होकर ऑफिस में जा रहा था। ऑफिस पहुंचने से पहले स्कूटी पर मित्रपाल व उसका साथी आए और उन्होंने कार रुकवा ली।

उसके बाद दोनों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। मित्रपाल ने चाकू से सीने पर हमला किया। वे बाद में जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में परिजन उपचार के लिए मेरे को सिविल अस्पताल में लेकर आए। आरोप है कि मित्रपाल के साथ रुपए का लेन-देना था और उसका पंचायत में राजीनामा हो गया था। वह उसके बाद रंजिश रखने लगा और मौका पाकर हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Weather update Haryana,

हिसार कॉलेज में डॉक्यूमेंट जमा करवाने गई दो युवतियां एक ही दिन लापता, मचा हड़कंप,

विधायक सावित्री जिंदल के प्रयासों से चंडीगढ़ गुरुग्राम रेल मार्ग से जुड़ा हिसार, दो ट्रेनों के मिली सौगात,

रेहड़ी संचालकों के समर्थन में उतरे आप नेता, गरीबों की रोजी रोटी चीनी में लगे हिसार मेयर,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल, पुलिस के नाम पर वसूली, चूली खुर्द से आरोपी गिरफ्तार

August 30, 2026

Auto Market Hisar: हिसार से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, खानक का युवक पुलिस को देखकर भागा

August 30, 2026

Hisar News: अमेरिका-कनाडा वीजा और केस से बरी करवाने के नाम पर 77 लाख ठगे, पंजाब से साइबर ठग को दबोचा

August 30, 2026

Latest News Hisar: हिसार में राजपुरा के बाप-बेटे को शहर नहीं छोड़ने धमकी, फोन कॉल से डरा परिवार

August 30, 2026
Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

August 29, 2026
Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

August 29, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer