Delhi NCR Haryana News: पैतृक संपत्ति के लिए मंगेतर के साथ मिलकर की मां की हत्या

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Delhi NCR Haryana News: Murdered mother along with fiancé for ancestral property

पश्चिमी दिल्लीः नजफगढ़ इलाके में पैतृक संपत्ति के लिए बेटी ने मंगेतर के साथ मिलकर मां को ही हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी, उसके मंगेतर और मंगेतर के दोस्त को गिरफ्तार किया। मृतक महिला की पहचान नजफगढ़ को सुमित्रा के रूप में हुई है। वहीं आरोपितों की पहचान सुमित्रा की बेटी मोनिका, उसका मंगेतर नरेला का नवीन व हरियाणा के सोनीपत के अनिल कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नजफगढ़ थाना पुलिस को काल कर महिला ने बताया था कि उसको मां गेट नहीं खोल रही है। उन्हें गेट तोड़ने के लिए पुलिस की मदद चाहिए। पुलिसकर्मी जब नजफगढ़ के मुख्य बाजार स्थित इमारत को चौथी मंजिल पर पहुंचे के देखा कि फ्लैट का गेट बंद था और फ्लैट के अंदर सुमिज वेडरूम के फर्श पर मेहोशी की हालत में पड़ी थीं। उनके माथे, आंख और हाथों समेत पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। उनके मुंह से भी खून निकला था। मौके पर मिली कालर मोनिका ने बताया कि उनकी मां सुमित्रा इस फ्लैट में अकेली रहती हैं। बृहस्पतिवार को जब ये मां से मिलने आई थीं, तब वे ठीक थीं। शुक्रवार को जब वे आई तो उनकी मां ने दरवाजा नहीं खोला। तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

नजफगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इमारत में लगे सीसीटीवी कमरों की फुटेज खंगाली तो शुक्रवार रात दो बजकर 18 मिनट पर दो लड़के महिला के साथ फ्लैट में आते दिखे। गहनता से जांच की गई तो पता लगा कि फ्लैट में देर रात आने वाली महिला मोनिका है। उसके साथ उसका मंगेतर नवीन व नवीन का दोस्त अनिल आया था। जब पुलिस ने मोनिका को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने नवीन व अनिल के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपित मोनिका ने बताया है कि उनकी पैतृक संपत्ति मां के नाम थी। उनका भाई मनोज भी उनके पास नहीं रहता था। ऐसे में वह मां पर संपत्ति को अपने नाम करवाने का दबाव डाल रही थी। इसी को लेकर उनकी हत्या कर दी। सूडें की मानें तो सुमित्रा की बेटी मोनिका मंगेतर से प्रेम विवाह करना चाहती थी। का इसको लेकर खुश नहीं थी।


Discover more from Abtak Haryana News - अब तक हरियाणा न्यूज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Discover more from Abtak Haryana News - अब तक हरियाणा न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading