Verification: eefe237ed2c24d7f

Direct Sowing of Paddy : धान की सीधी बिजाई करने पर किसानों की होगी पो बारह, सरकार देगी इतने रुपए

0 minutes, 3 seconds Read

Direct sowing of paddy will fetch per acre

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धान की सीधी बुवाई के लिए 10 हजार एकड़ का लक्ष्य, किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा साल 2025 के दौरान फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण को प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को धान की सीधी बुवाई करने पर सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही धान की फसल सीधी बिजाई करने वाली DSR मशीनों पर भी 40 हजार रुपए पर प्रति मशीन की राहत सरकार द्वारा दी जाएगी


यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक राजबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा में 12 जिलों में इस योजना को चालू किया गया है, जिसमें हिसार जिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 10 हजार एकड़ में धान की सीधी बुवाई हेतु 4.50 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक किसान को धान की सीधी बुवाई हेतु प्रति एकड़ 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

किसान प्रोत्साहन राशि के लिए अधिकतम क्षेत्रफल की कोई सीमा नहीं है। इच्छुक किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 10 जुलाई तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कमेटी के सत्यापन उपरांत राशि संबंधित किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। किसानों की जानकारी के लिए उपमंडल हिसार एवं हांसी द्वारा धान की सीधी बिजाई प्रशिक्षण हेतु 40 प्रशिक्षण शिविर लगाने हेतु 4 लाख का प्रावधान किया गया है।

 


सहायक कृषि अभियन्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त 40 डीएसआर मशीनों पर प्रति मशीन 40 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा, जो 2 स्कीमों 25000-15000 स्मैम के अन्तर्गत उपलब्ध होगा। इसके लिए किसानों के पास ट्रैक्टर की वैध आरसी तथा किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में मशीन अनुदान पर ना दी हो। धान की सीधी बुवाई तकनीक में समय, पानी, ऊर्जा एवं पर्यावरण की बचत होती है। इसमें किसानों को आर्थिक लाभ तो होता ही है, साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी होता है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे इस योजना को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer