Dominance of Corruption: railway overbridge built at cost of Rs 25 crore could not last even for 10 months
![]() |
| कालांवाली में रेलवे ओवरब्रिज पर धंसी सडक़ व टूटकर बिखरी सडक़। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सिरसा: हरियाणा सरकार के द्वारा करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से रोड़ी रोड कालांवाली में बनाया गया रेलवे ओवरब्रिज करीब 10 माह में ही बिखरने लगा है। रेलवे पुल पर सडक़ काफी नीचे धंस गई है और उखडक़र बिखर गई है। रेलवे पुल पर बना फुटपाथ भी कई जगह से टूटने लगा है। इससे वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई है और दुर्घटना की आशंका के चलते वाहन चालकों में भय का माहौल है। जिस पर उपमंडलवासियों ने सरकार व लोकनिर्माण विभाग के प्रति नारागजी व्यक्त करते हुए रोष व्यक्त किया है।
अगस्त 2016 में प्रदेश सीएम ने की थी घोषणा:
प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अगस्त 2016 में शहर की अतिरिक्त अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली के दौरान कालांवाली में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी। बीकानेर रेलवे मंडल से मंजूरी मिलने के बाद 29 जुलाई 2018 को रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया था। करीब 25 करोड़ रुपए से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का कार्य लगभग 20 दिसंबर 2020 तक काम पूरा किया जाना था। लेकिन 23 मार्च 2020 को देशभर में लगे लॉकडाउन लगने के कारण कई माह कार्य रोकना पड़ा। कोरोना संक्रमण के बाद बीएंडआर ने दोबारा से कार्य शुरू करके जुलाई 2023 में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया। विभाग ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के द्वारा उद्घाटन करवाकर वाहनों का आवागमन शुरू किया था।
विभाग की लापरवाही का नजीता:
उपमंडलवासियों बिंदर सिंह, योगेश जैन, ऋषभ जैन, रितेश गर्ग, गुरप्रीत सिंह, विजय कुमार ने बताया कि भले ही सरकार ने प्रदेश में बिना भ्रष्टाचार के और बिना गड़़बड़ी के विकास कार्य करवाने के दावे किए हो। लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई कुछ ओर ही नजर आ रही है। कालांवाली में करीब 10 माह पूर्व शुरू किए गए रेलवे ओवरब्रिज के परखच्चे उडऩे शुरू हो गए है। लोकनिर्माण विभाग और कंपनी के द्वारा किए गए घटिया निर्माण कार्य का असली रंग दिखने लगा है। रेलवे ओवरब्रिज पर सडक़ नीचे धंस गई है और उखड़ गई है। कंपनी द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में की गई भारी लापरवाही की वजह से आम जनता में दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। सडक़ निर्माण में बरती गई लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है।
ये खबरें भी पढ़ें:-
मैरिट होल्डर छात्रों के सम्मान में गांव में निकाली रैली,
Road Accident in Sirsa: बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत दूसरा गंभीर,
Guar Expert (Agronomy) : किसान मई के महीने में ग्वार की बिजाई न करें ,
Haryana News WhatsApp group link,
नारनौंद क्षेत्र में लगी भीषण आग, लोगों का घुटने लगा दम,
Haryana News Today: किसानों पर दर्ज मुकदमे को लेकर थाना का किया घेराव, दिया अलटीमेटम,
भगाना गांव की विवाहिता ने फौजी पति पर लगाया दहेज के लिए प्रताडऩा का आरोप, मामला दर्ज,
Hisar News Today: कॉलेज पढ़ऩे गई छात्रा सहित अलग अलग जगहों से तीन लापता
हरियाणा के स्कूलों के लिए नया फरमान : अब स्कूलों में करना होगा ये काम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई,
