Dulha Dulhan Car accident in Jind Haryana News
Jind Haryana News : हरियाणा के जींद में दूल्हा दुल्हन की कार एक्सीडेंट हो गई। कैथल फ्लाईओवर के पास बजरी से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में वह कहावत चरितार्थ हो गई कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। इस हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित गाड़ी में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। ( Jind Accident News )
जींद कैथल रोड पर बाईपास के पास हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत का एक परिवार अपने बेटे को ब्याहने के लिए बारात लेकर सिरसा गया था। सिरसा में दूल्हा दुल्हन की फेरों की रस्म सहित शादी की अन्य रस्में अदा करने के बाद बारात को विदा कर दिया गया। जब दूल्हा दुल्हन की माग कार जींद कैथल रोड पर बाईपास पर बने फ्लाईओवर के पास पहुंची तो गाड़ी में बैठे एक बच्चे को उल्टियां की शिकायत हुई। ( Latest News Jind Haryana )
दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर पलटा ट्रक
जब गाड़ी चालक ने जींद बाईपास पर कैथल रोड के ऊपर बने फ्लाईओवर के पास गाड़ी को साइड में रोका तो गाड़ी में सवार कुछ लोग नीचे उतर गए और कुछ अंदर बैठे रह गए। इतनी देर में एक बजरी से भरा ट्रक डंपर वहां से गुजर रहा था और तकनीकी खराबी आने की वजह से मोड पर ट्रक डंपर गाड़ी के ऊपर पलट गया। दूल्हा दुल्हन की गाड़ी के ऊपर ट्रक के पलटने से वहां पर हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाल और हदासे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। बताया जा रहा है कि इतने बड़े हादसे में गाड़ी माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई। लेकिन गाड़ी में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। हादसे का शिकार गाड़ी को देखकर कोई भी राहगिर या वहां पर मौजूद लोग यह नहीं कह पाए कि इस हादसे में किसी की जान भी बची होगी। लेकिन इस हादसे में ड्राइवर को मामले चोट जरूर आई है जिसे उपचार के लिए जिद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी लोग सुरक्षित बच गए। ( Haryana dulha Dulhan gadi accident )

दूल्हे की गाड़ी के पीछे आ रही अन्य गाड़ियां भी वहां पर रुकी और दूल्हा दुल्हन को दूसरी गाड़ी से पानीपत के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस से पता किया तो अभी तक उसे इस हादसे के बारे में सूचना मिली थी लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।