Fatehabad News Today : Crystal Spa Center Fatehabad
Fatehabad News Today: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर रेड कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू की है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे Crystal Spa Center Fatehabad पर छापेमारी कर चार युवकों और चार युवतियों सहित स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
फतेहाबाद स्पा सेंटर रेड
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर और होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों के शटर नीचे कर वहां से चले गए।
पुलिस की यह कार्रवाई डीएसपी जगदीश काजल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा सेंटर की आड़ में क्रिस्टल स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों में यह भी कहा गया था कि इसके कारण आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है।
क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापेमारी

पुलिस ने शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और स्पा सेंटर पर छापेमारी कर दी। पुलिस टीम ने स्पा सेंटर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। साथ ही आसपास मौजूद लोगों से भी सेंटर की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई।
क्रिस्टल स्पा सेंटर से चार युवतियां पुलिस हिरासत में
सूत्रों के अनुसार, क्रिस्टल स्पा सेंटर से हिरासत में ली गई चारों युवतियां बाहर की रहने वाली बताई जा रही हैं। हालांकि, उनकी पहचान और यहां आने के कारणों को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवतियां यहां अपनी मर्जी से आई थीं या उन्हें काम दिलाने के बहाने किसी तरह के जाल में फंसाकर लाया गया था।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार युवकों में से एक युवक को स्पा सेंटर का मैनेजर बताया जा रहा है, जबकि तीन युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचे थे।
पुलिस सभी युवतियों और हिरासत में लिए गए युवकों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्रिस्टल स्पा सेंटर में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और वहां काम कर रही युवतियां किस परिस्थिति में पहुंची थीं।
पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी। आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।












