हिसार Anaj Mandi में जलभराव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी

By sunilkohar

Published On:

हिसार Anaj Mandi में जलभराव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी

---Advertisement---

Hisar Anaj Mandi Waterlogging

Hisar Latest News: बरसाती मौसम में अनाज मंडी में होने वाले जलभराव को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी हल निकालने की दिशा में जल निकासी परियोजना तैयार करें।

ऋषि नगर जल निकासी की परियोजना

इस संबंध में पहले भी दिशा निर्देश जारी किए थे, जिन पर ढिलाई बरतने को लेकर उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के एसई को कड़ी फटकार लगाई और यह हिदायत भी दी गई कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के समीप ड्रेनेज या ऋषि नगर के समीप ड्रेन से जल निकासी की परियोजना बनाकर मुख्यालय भेजी जाए, जिसे वे स्वयं उच्चाधिकारियों से बात करके मंजूर करवा देंगे। यदि इस कार्य में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद लेनी पड़े तो उनसे भी संपर्क कर आगामी कार्यवाही की जाए।

 

अनाज मंडी में तोल के कांटे खराब

अधिकारियों और आढतियों के साथ आयोजित बैठक में उन्हें यह भी अवगत करवाया गया कि अनाज मंडी में तोल के कांटे भी खराब पड़े हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने क्षमता बढ़ाते हुए सभी तोल कांटे अगले दो दिन में दुरुस्त करवाने की हिदायत दी।

मंडियों में जाकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी

उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी हल निकालना इंजीनियर्स का काम है, यदि वे अपना मूल कार्य नहीं करेंगे तो आमजन को परेशानी तो होगी। ऐसा नकारात्मक रवैया रखने वाले अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है। यदि वे सुधार नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कागजों में व्यवस्थाओं की समीक्षा न करें, बल्कि मंडियों में जाकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

 

बैठक में चेयरमैन रविंद्र रॉकी, आढतियों की ओर से पवन गर्ग, एसई हेमंत मित्तल, डीएफएससी अमित शेखावत, मार्केट कमेटी सचिव भारत, मार्केटिंग बोर्ड के एसई हेमंत मित्तल, एमिनेंट पर्सन अजयकांत जांगड़ा, अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, व्यापारी प्रतिनिधि

Leave a Comment