Fatehabad tohana rice mil dhaan Chori Case
Fatehabad Tohana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के राइस मिल से धान चोरी ( Rice mil dhaan Chori Case ) करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जींद जिले के सफीदों से एक धान चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी और 10 हजार रुपए की नगदी बरामद की है।
थाना सदर टोहाना प्रभारी उप निरीक्षक सादीराम ने बताया कि दिनांक 06.12.2025 को पुलिस चौकी कुलां में सुखदीप सिंह पुत्र गुरजंट सिंह, निवासी गांव जापतेवाला द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी अनमोल राइस मिल, गांव जापतेवाला से दिनांक 04/05.12.2025 की रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा करीब 125 कट्टे जीरी (प्रत्येक 30 किलोग्राम) चोरी कर लिए गए थे। ( Latest News Fatehabad Tohana )
शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में मुकदमा नंबर 242 दिनांक 06.12.2025 धारा 305/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बलबीर पुत्र गुरदयाल, निवासी आफताबगढ़, थाना सदर सफीदों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिकअप गाड़ी नंबर HR-56-A-8979 तथा 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा चोरी गया अन्य माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।