Youth stabbed to death in ramnagar Karnal Breaking News
Karnal Breaking News: करनाल जिले के रामनगर में घर के बाहर बैठे एक युवक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। चाकू लगने से युवा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के मुताबिक करनाल जिले के रामनगर का रहने वाला 22 वर्षीय अंकुश शुक्रवार की रात को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी बाइक पर सवार होकर कुछ युवक वहां पर पहुंचे और बाइक से उतरते ही अंकुश पर चाकू से वार कर दिए। एकदम से हुए हमले में अंकुश को संभालने का मौका नहीं मिला और हमलावरों ने उसकी छाती और पेट में चाकू गोद दिए।

हमला करने के बाद हमला मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अंकुश को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल में ले जाएगा जहां पर शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अंकुश के परिजन मोहित ने बताया कि अंकुश कि हमलावर युवकों के साथ पहले लड़ाई हुई थी। लेकिन उसे समय दोनों पक्षों के बीच पंचायती समझौता हो गया था। लेकिन उसी रंजिश में उसके ऊपर हमला करके उसकी हत्या की गई है।
मोहित ने बताया कि हमलावर भी रामनगर के ही रहने वाले हैं। रामनगर में युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल करनाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परियोजनाओं के बयान दर्ज करने में लगी हुई है और उसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।















