---Advertisement---

करनाल पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बदमाशों को मार गिराया

Follow Us
---Advertisement---

घोघड़ीपुर नहर पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढ़ेर 

Karnal Breaking News: हरियाणा वीरवार शुक्रवार की रात को करनाल पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढ़ेर हो गए। करनाल पुलिस ने यह कार्रवाई वाल्मीकि हत्याकांड में शामिल बदमाशों को पकड़ने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने दोनों को मार गिराया। रात करीब 12 बजे घोघड़ीपुर नहर पर हुए इस पुलिस के बाद परिजनों को कुछ सुकून जरूर मिला होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड की जिम्मेदारी

करनाल में बुधवार को बदमाशों में बीरू वाल्मीकि के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए दिनेश भाऊ ने लिखा जाती बीरू वाल्मीकि की हत्या हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने करवाई है। वह कुछ एडवांस बोल रहा था और सोच समझ कर बोलना चाहिए। हम सोशल मीडिया वाले नहीं है हम हर बात का जवाब गोलियों से देते हैं। ( Haryana Breaking News Today )

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में शामिल बदमाशों का एनकाउंटर

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम में एक्टिव हुई और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। वहीं मृतक बीरू वाल्मीकि के परिजनों ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में शामिल बदमाशों का एनकाउंटर करने की मांग को लेकर अंबेडकर चौक पर जाम लगा दिया था।

Latest News Karnal: घोघड़ीपुर नहर पर पुलिस एनकाउंटर में ढेर बदमाश 

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि नहर पटरी से होते हुए बाइक सवार दो संदिग्ध युवक घोघड़ीपुर गांव की तरफ जा रहे हैं। सपना मिलते हैं पुलिस की टीम में एक्टिव हो गई और दोनों को नहर की पटरी पर ही घेर लिया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर। दी। पुलिस ने जवाब भी कार्रवाई की और बदमाशों को पकड़ने के लिए फायरिंग थी तो दोनों बदमाशों को गोली लग गई और वह इस पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर हो गए। ‌

करनाल पुलिस एनकाउंटर में करनाल और कैथल के दो बदमाश ढ़ेर

पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान नीलोखेड़ी निवासी 24 वर्षीय हर्ष और कैथल जिले के गांव मटरवा खेड़ी निवासी 29 वर्षीय बीरबल के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पिस्तौल कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Karnal News Today: करनाल पुलिस एनकाउंटर की सूचना मिलते ही करनाल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया सहित अनेक पुलिस आल्हा अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थलकारी किस निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घोघड़ीपुर नहर पटरी से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

 

कैसे हुआ बीरू वाल्मीकि हत्याकांड

करनाल के सदर बाजार इलाके का रहने वाला 28 वर्षीय बीरू वाल्मीकि बुधवार की रात को करीब 9 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने के लिए गैस एजेंसी के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक उसके पास पहुंचे और नजदीक से उसे गोली मार दी। गोली बीरू वाल्मीकि के सिर में जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए।

 

बीरू वाल्मीकि के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवाया गया लेकिन परिजनों ने इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों को पकड़ने और उनका एनकाउंटर करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। जानकी सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र बिजारणिया पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की और शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक बीरू वाल्मीकि की हत्या में शामिल बदमाशों को पकड़ने का समय मांगा। करीब 45 मिनट बाद परिजनों एग्जाम खोल दिया और चेतावनी दी थी जब तक इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों को नहीं पकड़ा जाता तब तक वह मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer