Two bike riders died in Fatehabad road accident news
Fatehabad Road Accident News: हरियाणा के फतेहाबाद में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। फतेहाबाद दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में मामा भांजा थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मृत्यु को कैसे उनका कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम है उसमें रखवा दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सलाम खेड़ा बड़ौपल रोड़ पर एक्सीडेंट

मिली जानकारी के मुताबिक सलाम खेड़ा बड़ौपल रोड़ पर शुक्रवार की देर रात एक बाइक अज्ञात परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने सलाम खेड़ा बड़ौपल रोड़ पर एक्सीडेंट की सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जब दोनों घायलों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव बड़ौपल निवासी 18 वर्षीय अनुज और राहुल के रूप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अनुज और राहुल हम उम्र थे और दोनों रिश्ते में मामा भांजा लगते थे। दोनों एक साथ मजदूरी का कार्य करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मेहनत मजदूरी करने के लिए सलामखेड़ा गांव गए हुए थे। शुक्रवार की देर रात काम खत्म करके वापस अपने गांव लौट रहे थे तो हादसे में दोनों की मौत हो गई।

फतेहाबाद पुलिस मृतक युवकों के परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सलाम खेड़ा बड़ौपल रोड़ पर तीन चार पेड़ शीशम के खड़े हुए हैं जिसकी वजह से आए दिन स्मारक पर हाथ से होते रहते हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए वह काफी बार वन विभाग से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और इस मामले को लेकर सोमवार को फतेहाबाद जिला उपायुक्त से मिलकर फिर से अपील की जाएगी।











