---Advertisement---

Rohtak Crime News: खेत में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, बेटे की गर्दन पर गंडासी से वार, बीच में आई मां के सिर में लगी

Follow Us
---Advertisement---

Deadly attack on mother and son in Rohtak Crime News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak Crime News: रोहतक थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत खेत में काम कर रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया कि हम लोगों ने युवक की गर्दन पर गंडासी से हमला कर दिया। बेटे पर वार देख मां बीच में आई और गंडासी महिला के सिर में जा लगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ज्वार की फसल के लिए मेढ़ तैयार

पुलिस को दी शिकायत में दादरी जिले के गांव उण निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को वह अपनी माता सुनील देवी के साथ गांव सुन्दरपुर स्थित खेत में ज्वार की फसल के लिए मेढ़ तैयार कर रहा था। दीपक के अनुसार, इससे पहले उसे विशाल नगर रोहतक निवासी प्रापर्टी डीलर का फोन आया, जिसमें कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी। ( Rohtak jile ki taaja News

 

गर्दन पर गंडासी से वार

शिकायत में बताया गया कि कुछ देर बाद प्रापर्टी डीलर 20-25 अन्य युवक 6-7 गाड़ियों में सवार होकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में गंडासी, डंडे और हाकी थी और उन्होंने मुंह ढके हुए थे। हमलावरों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। दीपक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी गर्दन पर गंडासी से वार किया गया, लेकिन बीच-बचाव में उसकी मां के सिर पर चोट लग गई। ( Latest News Rohtak Haryana

पीजीआई रोहतक रेफर

आरोप है कि आरोपितों ने उसकी मां के साथ अभद्रता भी की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को पहले चिड़ी गांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer