Verification: eefe237ed2c24d7f

Rohtak News Today: कलानौर में जमीनी विवाद; गांव सुंडाना में हथियारों से हमला, 11 घायल

0 minutes, 3 seconds Read

Rohtak News: सुंडाना गांव में जमीनी विवाद के चलते भिड़े दो पक्ष 

Rohtak News Today: कलानौर क्षेत्र के गांव सुंडाना में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने सोमवार सुबह उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब खेत जा रहे एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

 

 

रोहतक जिले के गांव सुंडाना निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार की करीब छह किले पैतृक जमीन को लेकर खेवट के अन्य साझेदारों के साथ कई वर्षों से विवाद चल रहा है। यह मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन है। प्रदीप के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी सुषमा के साथ मोटरसाइ‌किल पर खेत जा रहा था। उसके पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर उसका भाई आशीष और मां मूर्ति सवार थे।

 

जब वे गांव में रविंद्र पुत्र बिजेंद्र के मकान के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे, गंडासे और फरसे जैसे हथियार थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने चारों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर और बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पत्नी, मां और पिता को भी चोटें लगीं। प्रदीप ने बताया कि

उसने अपने मोबाइल फोन से डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि आरोपित के मकान के साथ लगते करीब एक कनाल के प्लॉट पर, जिसे वे सेशन कोर्ट रोहतक से जीत चुके हैं, उस पर आरोपित जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों के करीब 11 लोग घायल हुए हैं।

वहीं चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *