---Advertisement---

हिसार में बुलेट बाइक के गिरने से GJU के छात्र की मौत

Follow Us
Jind News In Hindi : पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र में महिला ने किया सुसाइड, करीब 20 दिन पहले हुई थी पति की मौत, जाने वजह
---Advertisement---

GJU student dies after bullet bike falls in Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार सिरसा रोड़ पर बगला मोड़ के नजदीक बुधवार को एक बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से जीजेयू के छात्र की मौत हो गई। मृतक जीजेयू में पढ़ता था। उनके पिता उकलाना एरिया में प्राइवेट स्कूल चलाते है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उकलाना के रहने वाले दुनीचंद वहीं पर प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। उनका 23 साल का बेटा विनय वर्मा जीजेयू में पढ़ता था और वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। बुधवार दोपहर एक बजे के करीब विनय बाइक पर सवार होकर शहर से अग्रोहा मेडिकल कालेज में दवा लेने के लिए जा रहा था।

जब वह सिरसा हाईवे पर बगला मोड़ के नजदीक पहुंचा तो अचानक बुलेट का संतुलन बिगड़ गया और बुलेट सड़क पर फिसल गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और लहूलुहान हालत में उसे अपने वाहन में लिटा कर सेक्टर 14 के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डाक्टर ने जांच के बाद विनय को मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए उसके शो का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

ये समाचार भी देखें :

फतेहाबाद के भूना में बारातियों की गाड़ी पलटी, 13 बाराती घायल,

हिसार में 3 लाख के बर्तन चोरी, सरकारी स्कूल से टैब और मकान में भी चोरी,

ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer