Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryanvi Gayak Mitta Baroda पर हमले का मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, रागनी गाने के दौरान हुआ विवाद

0 minutes, 13 seconds Read

Haryanvi Gayak Mitta Baroda per hamla

Gohana News : गोहाना में हरियाणवी गायक अमित उर्फ मीता बरोदा ( Haryanvi Gayak Mitta Baroda ) पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपित सहित 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले के बाकी आरोपी को पुलिस पहले ही पड़कर जेल भेज चुकी है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Haryanvi Gayak Mitta Baroda के निर्माणाधीन फार्म हाउस में घुसकर किया था हमला 

Haryanvi Gayak Mitta Baroda पैतृक गांव में बरोदा अपनी पुश्तैनी जमीन पर फार्म हाऊस बना रहा है। वह 24 जुलाई की रात को करीब 10 बजे अपने निर्माणाधीन फार्म हाऊस पर परिवार के सदस्य जयसिंह, धर्मवीर, जगदीश के साथ बैठा हुआ था। उसी समय गांव का ही मनजीत बरोदा वहां आया और उनके साथ विधानसभा चुनाव की रंजिश रखते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

 

Haryanvi Gayak Mitta Baroda व उसके साथियों ने मनजीत को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। मनजीत ने पहले पिस्तौल से 2 हवाई फायर किए। इसके बाद तीसरा फायर अटक गया, जिससे अमित बाल-बाल बच गया। इसके बाद मनजीत गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

 

Haryanvi Gayak Mitta Baroda पर हमले का मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, रागनी गाने के दौरान हुआ विवाद
Haryana News Abtak

आरोपित मंजीत बरोदा ने विधानसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थन में रागिनी गाने के दौरान हुई कहासुनी को लेकर Haryanvi Gayak Mitta Baroda से रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इस मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी मनजीत बरोदा और उसके सहयोगी पवन बुटाना गांव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में पुलिस गाड़ी के चालक संदीप, रेकी करने वाले अजय व मुख्य आरोपित को अवैध हथियार मुहैया कराने वाले विजय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

अब पुलिस ने मुख्य आरोपित मनजीत के अलावा उसके सहयोगी पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से रिमांड अवधि में पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले में अन्य जानकारी भी जुटाई जा सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer