Hansi City News women knife attack
Hansi City News : हांसी शहर के भरे बाजार में दोस्त के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को पैसों के लेन-देन को लेकर चाकू मारने के मामले में शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने हत्या प्रयास की वारदात को कबूल कर लिया और पूरी कहानी भी पुलिस के समक्ष ब्यां कर दी।
हासी शहर थाना पुलिस ने भरे बाजार महिला को चाकू मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए आखिरकार दो महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान हिसार जिले के नारनौंद शहर के वार्ड नंबर 13 निवासी सोमबीर पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा हत्या प्रयास के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी दोस्ती हिसार जिले के गांव मोठ करनैल निवास प्रवीण पुत्र हरिओम के साथ है और वह एक महिला के साथ रिलेशनशिप में Nehru College Hansi के पास रहता है। आरोपित ने बताया कि प्रवीण ने उसे कुछ समय के लिए 10 हजार रुपए उधार लिए थे।
काफी समय बीतने के बाद जब वह अपने दोस्त से उधार दिए पैसे वापस मांगने के लिए नेहरू कॉलेज हांसी उसके मकान में गया तो प्रवीण के साथ रिलेशनशिप में रहने वाली छन्नो देवी ने पैसे देने से मना कर दिया। इस तरह से वह कई बार अपने उधार दिए पैसे लेने के लिए जब भी गया तो छन्नो देवी बार-बार पैसे देने से मना करती रही।
सोमबीर ने खुलासा किया कि सितंबर 2025 को वह किसी काम से हंसी बाजार में गया हुआ था और वहां पर उसे परवीन की महिला प्रेमिका छन्नो देवी मिल गई। पैसे देने से मना करने की रंजिश में उसने उसे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। इस हमले में छन्नो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी । पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोमबीर के खिलाफ City Police Station Hansi में हत्या प्रयास का मामला 16/09/2025 को दर्ज किया था। लेकिन आरोपित सोमबीर लगातार पुलिस से बचने में कामयाब हो रहा था।
इस संबंध में हांसी सिटी थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बाजार में महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में सोमबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित सोमबीर ने बताया कि प्रवीण के साथ उसकी दोस्ती है और प्रवीण ने उससे पैसे उधार लिए थे। लेकिन प्रवीण की प्रेमिका छन्नो देवी उधार लिए पैसे वापस देने से मना कर रही थी इसी रंजिश में उस पर बाजार में चाकू से हमला किया था। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।