WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Narnaund News: रास्ते में मोटरसाइकिल रोकी, फिर चार युवकों ने किया हमला! वाटर वर्क्स कर्मचारी की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

ड्यूटी पर जा रहे वाटर वर्क्स कर्मचारी को रास्ते में घेरा, बिंडे से हमला कर किया घायल

---Advertisement---

वाटर वर्क्स कर्मचारी पर बिंडे से हमला, गंभीर हालत में हिसार रेफर; चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा न्यूज: नारनौंद क्षेत्र के गांव गामड़ा में ड्यूटी पर जा रहे वाटर वर्क्स के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में चार युवकों ने कर्मचारी और उसके साथी पर बिंडे से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सरकारी अस्पताल नारनौंद में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में हुआ हमला

गांव राखी शाहपुर निवासी कुलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव गामड़ा के वाटर वर्क्स में बेलदार के पद पर कार्यरत है। 8 अक्टूबर की सुबह वह अपने दोस्त सुल्तान निवासी राखी शाहपुर के साथ मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था।


 

कुलबीर के अनुसार, जब वे राखी शाहपुर वाटर वर्क्स से गांव की ओर मुड़े तो रास्ते में ब्लॉक वाली ईंटें पड़ी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल रोक दी। आरोप है कि तभी वहां चार युवक आए, जिनके हाथों में बिंडे थे।

कमर पर किया वार, साथी मौके से भागा

शिकायतकर्ता के अनुसार, युवकों ने आते ही उस पर बिंडे से वार किया, जो उसकी कमर पर लगा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथी सुल्तान पर भी वार किया। चोट लगने के बाद सुल्तान वहां से भाग गया, जबकि कुलबीर के साथ मारपीट जारी रही। इसी दौरान उसका पैर मोटरसाइकिल में फंस गया और वह नीचे गिर गया।

गंभीर हालत में हिसार रेफर

घटना के बाद परिजनों ने कुलबीर को सरकारी अस्पताल नारनौंद में भर्ती करवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

1 thought on “Narnaund News: रास्ते में मोटरसाइकिल रोकी, फिर चार युवकों ने किया हमला! वाटर वर्क्स कर्मचारी की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला”

Leave a Comment