राजथल में ग्रामीणों के ठीकरी पहरे के बीच पुलिस का सर्च अभियान, नशा तस्करों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
नारनौंद क्षेत्र के राजथल, मोठ और सुलचानी में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से खंगाले संदिग्ध स्थान, पुठ्ठी गांव में भी चलाया अभियान
हरियाणा न्यूज: हांसी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव राजथल, मोठ और सुलचानी, जगदीश कॉलोनी हांसी, न्यू ऑटो मार्केट सहित कई क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस बल ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से खाली प्लाटों, खंडहर भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की। वहीं, थाना बास क्षेत्र के गांव पुठ्ठी में भी पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली।
इस अभियान के बीच गांव राजथल में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की मुहिम भी चर्चा में है। ग्रामीण पिछले दो महीने से गांव में ठीकरी पहरा देकर नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की एक बस्ती में कुछ लोग बड़े स्तर पर नशे का अवैध कारोबार कर रहे थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर चुके हैं।
संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की नजर, डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच

नशे के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस विभिन्न गांवों और कॉलोनियों में लगातार गश्त और सर्च अभियान चला रही है। अभियान के दौरान ऐसे स्थानों की जांच की जा रही है, जहां अवैध गतिविधियों की आशंका हो सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, दो महीने से दे रहे पहरा
गांव राजथल में ग्रामीणों द्वारा लगातार ठीकरी पहरा देना नशे की समस्या को लेकर उनकी चिंता को दर्शाता है। ग्रामीण गांव में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय जरूरी है। ग्रामीणों की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है।
जगदीश कॉलोनी में जांच के दौरान 5 मोटरसाइकिलें और एक पिकअप गाड़ी कब्जे में
न्यू ऑटो मार्केट सहित कई क्षेत्रों में पुलिस की दबिश
एसपी ने कहा- नशा तस्करी में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार आईपीएस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी या अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस संदिग्ध स्थानों की निगरानी, सर्च अभियान और कानूनी कार्रवाई को और प्रभावी बनाएगी।
एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशा बेचने या तस्करी करने वालों के संबंध में जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। पुलिस और जनता के साझा प्रयासों से ही नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।













1 thought on “Hansi News: राजथल में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का पहरा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! कई गांवों में चला सर्च अभियान, जानें पूरा मामला”