Hansi News: Youth attacked with stick in Hansi
चाचा के घर दूध लेने जाते समय युवक पर डंडे से हमला
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी में एक युवक पर दूसरे युवक ने डंडों से हमला कर दिया, जिसके कारण युवक घायल हो गया और उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल हमलावर युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
हांसी की सैनियान मंडी निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हांसी की सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान की हुई है और रविवार को घर आने के बाद देर रात करीब 9 बजे वह अपने चाचा राम अवतार के घर दूध लेने के लिए जा रहा था। जब वो बिल्लू की दुकान के पास से गुजरा तो कुलदीप नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ में लिए डंडे से वार कर दिया। उसका कुलदीप के साथ पहले कोई झगड़ा भी नहीं था और ना ही उसे दौरान उसकी उससे कोई बातचीत हुई उसने बिना वजह ही उसे पर हमला कर दिया।
पंकज ने बताया कि वो बड़ी मुश्किल से कुलदीप के चंगुल से निकलकर अपने चाचा के घर पहुंचा और सारी घटना बताई। परिजनों ने उसके शरीर पर लगी चोटों को देखकर उसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पंकज ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुलदीप ने बिना वजह उसके साथ झगड़ा किया है और धमकी दी है कि आज तो तुम बच गया लेकिन आगे उसे जान से मार देगा। सिटी थाना पुलिस ने पंकज की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Haryana News Today in Hindi : हरियाणा के युवक की आस्ट्रेलिया में मौत
हरियाणा राज्य परिवहन में 2024 में अप्रेंटिसशिप के लिए मांगें आवेदन
किसानों ने दिल्ली कूच को लेकर बनाई खास रणनीति : किस गांव का कितना मुआवजा बकाया ? देखें लिस्ट
बिजली चोरी करने वालों पर डीएचबीवीएन का शिकंजा | DHBVN crackdown on those who steal electricity
Jind News Today Hindi: जींद गोहाना रोड़ पर पिस्तौल सहित घूम रहा युवक काबू
