Hansi Online fraud committed under pretext of selling cow
Hansi Online Fraud: हांसी में गाय बेचने के नाम पर ऑनलाइन एक लाख दस हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को ना ही तो गाय मिली और ना ही रुपए वापस मिले। हांसी साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Narnaund News: पेटवाड़ गांव के युवक से धोखाधड़ी
हांसी साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह देसी दवाइयां का कारोबार करता है। उसने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बनाए हुए। कुछ समय पहले उसने अपनी सोशल मीडिया फेसबुक की आईडी पर एक गाय को बेचने का विज्ञापन देखा। फेसबुक आईडी पर दी गई सारी डिटेल जानने के बाद उसने विज्ञापन देने वाले व्यक्ति से फेसबुक के जरिए संपर्क किया।
पवन ने बताया कि उसके द्वारा गाय से संबंधित मांगी गई सारी डिटेल फोटो वीडियो सहित उसे व्यक्ति ने उसे उपलब्ध करवा दी। उसने गाय खरीदने का उसका पूरा मन हो गया और 5 जनवरी को रेट तय कर लिया। उसने बाइक को खरीदने के लिए एडवांस में 5 हजार रुपए 4 जनवरी को भेज दिए।
पेटवाड़ गांव के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि फेसबुक यूजर ने उसे कहा कि गाय को गाड़ी में लोड करके उसके पते पर भेजा जा रहा है और बाकी के रकम उसके बैंक खाते में डाल दे ताकि गाय जल्दी से उसके पास पहुंच सके। पवन ने बताया कि इस तरह की बातें करके आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उसने अपने फोन पे अकाउंट से 1 लाख 5 हजार रुपए और आरोपी के बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए।
लेकिन देर शाम तक कहे मुताबिक ना ही तो उसके पास गाड़ी पहुंची और ना ही गाय पहुंची। जब उसने फेसबुक यूजर से संपर्क किया तो उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ गाय बेचने के नाम पर धोखाधड़ी ( online fraud) की गई है। उसने तुरंत ही इसकी शिकायत साइबर थाना हांसी पुलिस को दी। पुलिस ने पवन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में जांच अधिकारी साइबर थाना हांसी पुलिस के एएसआई सज्जन कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पवन कुमार की शिकायत पर ऑनलाइन गाय बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें :-
नारनौंद क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल, दो पक्षों में हुआ टकराव, पढ़ें पूरी खबर, क्लिक करें