Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi Crime News: नारनौंद में  भिड़े दो गुट; पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल

0 minutes, 5 seconds Read

Hansi Crime News: Narnaund Kheri jalab Vivad               

Hansi Crime News: नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। इस झगड़े में महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है।

 

Narnaund News : खेड़ी जालब गांव में पुरानी रंजिश विवाद 

मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ी जालब गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इनके बीच जमकर हथियार चले। इस विवाद में महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। ‌

 

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी जालब निवासी नीतू ने बताया कि शाम को करीब 6:00 वह अपने घर पर ही काम कर रही थी कि इसी दौरान घर के बाहर से झगड़ा की आवाज सुनी। झगड़े की आवाज सुनकर जब वह बाहर पहुंची तो देखा कि कुलदीप ने उसके देवर बसौ के बेटे कपिल की गर्दन पड़ी हुई है और उसके साथ गाली गलौज कर रहा है। जब जब उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो कुलदीप ने अपने परिजनों को भी बुला लिया और कपिल की बाइक को अपने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी।

 

screenshot 2026 0121 1650438731641518606705601

कुलदीप के बुलाने पर उसके घर से उसकी मां बीरमति, पत्नी मोनिका डंडों और लोहे की राड लेकर वहां पर पहुंच गई। उन्होंने कपिल पर हमला कर दिया। जब उसने बीच बचाव किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। झगड़े की आवाज सुनकर वहां पर अन्य लोग इकट्ठा हो गए और बीच बचाव करके उन्हे उनके चुंगल से छुड़वाया।

 

नीतू ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय के बाद कुलदीप अपने अन्य परिजनों के साथ उसके घर में जबरदस्ती से हथियारों सहित घुस आया। आते ही उसने वहां पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में आरोपी उनके कानों की बालियां भी छीन कर ले गए। इस झगड़े में नीतू, पूनम, अनिल, अमित, गोविंदा, कपिल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौद भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया।

 

 

नारनौंद थाना पुलिस की खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस झगड़े की सूचना मिलती है मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कुलदीप, बीरमति, पूनम, जयदीप सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

गाय खरीदने को लेकर पेटवाड़ गांव के युवक से धोखाधड़ी, एक लाख दस हजार की ठगी, पढ़ें पूरी न्यूज, क्लिक करें 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *