Hansi retired teacher loot from SBI Bank
हांसी के नजदीकी गांव भाटला स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकाल कर बस स्टैंड की तरफ जा रहे हैं एक रिटायर्ड टीचर से बाइक सवार लुटेरों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपए की नगदी बताई जा रही है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल बदमाशों के बारे में कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। ( Hansi News Today )
मिली जानकारी के मुताबिक चानौत निवासी राजपाल शिक्षा विभाग में टीचर के पद पर कार्यरथा और वह शिक्षक पद से रिटायर हो चुका है। रिटायर्ड टीचर राजपाल का बैंक खाता गांव भाटला स्थित एसबीआई बैंक में है। राजपाल को जरूरी कार्य के लिए पैसों की जरूरत थी और वह बैंक से पैसा निकालने के लिए गुरुवार की सुबह आया था। उसने बैंक से 4 लाख रुपए निकाले। SBI Bank Bhattla से पैसे निकालने के बाद राज्यपाल ने पास स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी बैंक में तीन लाख रुपए जमा करवा दिए। बाकी बच्चे पैसे और पासबुक एक थैली में डालकर राजपाल पैदल पैदल बाटला गांव के बस स्टैंड की तरफ जा रहा था कि रास्ते में एक युवक बाइक पर बैठा हुआ था और दूसरा उसके पास खड़ा था। ( Hansi loot News )

राजपाल ने बताया कि जब वह Hansi-Barwala Road पर स्थित भाटला बस स्टैंड की तरफ जा रहा था और जब वह बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो बाइक से के पास खड़े युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और बाइक पर बैठते ही दोनों युवक हांसी की तरफ फरार हो गए। बस स्टैंड पर अन्य लोग भी बैठे हुए थे लेकिन वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों युवक टीचर से एक लाख रुपए लूट कर फरार हो चुके थे। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम, भाटला पुलिस चौकी प्रभारी, हांसी सदर थाना पुलिस, सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
लूट की वारदात के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी भी की और वाहन चालकों की चेकिंग की लेकिन तब तक शायद बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर जा चुके थे। पुलिस आसपास के एरिया और बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
रिटायर्ड टीचर राजपाल ने बताया कि बदमाशों ने अपने मुंह पर मास्क भी नहीं पहना हुआ था और ना ही उसने सोचा था कि उसके साथ ऐसी वारदात हो जाएगी। उसने संभालने का मौका भी नहीं मिला और दोनों बदमाश उसके साथ लूट की वारदात को अनजान देकर फरार हो गए।
इस संबंध में सदर थाना हांसी प्रभारी सुमेर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भाटला गांव में लूट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी थी लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चैक की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।