---Advertisement---

Hansi News: राखी शाहपुर स्कूल से बाइक चोरी; खेल प्रतियोगिता के दौरान बाइक चोरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: Rakhi Shahpur khel pratiyogita bike Chori

Hansi News : हांसी जिले के गांव राखी शाहपुर स्कूल में खेल प्रतियोगिता के दौरान बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर बाइक चोरी का मामला दर्ज करके बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राखी शाहपुर स्कूल में खेल प्रतियोगिता

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में राखी शाहपुर निवासी संदीप ने बताया कि 14 फरवरी को उनके गांव के सरकारी स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। वो भी शाम को करीब 4 बजे खेल देखने के लिए अपनी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल HR 33G-3999 पर सवार होकर Government senior secondary School राखी शाहपुर गया था। उसने स्कूल के ग्राउंड में अपने मोटरसाइकिल को खड़ा कर दिया और वह खेल देखने लगा।

Narnaund Bike Chori

संदीप ने बताया कि खेल देखने के बादशाह को घर जाने के लिए अपनी बाइक के पास पहुंचा तो वहां पर उसकी बाइक नहीं मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक के बारे में कोई पता नहीं चला। तब उसे शक हुआ कि खेल प्रतियोगिता में आया कोई बाइक चोर उसकी बाइक को चोरी ( Narnaund Bike Chori ) करके ले गया है। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल परिसर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि बाइक चोर की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer