Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद में पराली में लगी आग : 450 एकड़ की पराली जलकर राख, देर रात शरारती तत्व ने लगाई आग ( Narnaund News )

0 minutes, 4 seconds Read

Khanda Kheri prali me lagi Aag: Narnaund News     

Narnaund News: नारनौंद क्षेत्र के गांव में किसान द्वारा इकट्ठी की गई पराली में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके कारण किसान की करीब 450 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक अधिकांश पराली जलकर राख हो चुकी थी।

खांडा खेड़ी में लगी आग, आग लगने से सैकड़ों एकड़ की पराली जलकर राख 

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जिले के गांव खांडा खेड़ी में पराली व्यापारी द्वारा करीब 450 एकड़ की धान की पराली एक जगह पर इकट्ठी की गई थी। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे से पराली से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना प्रणाली के व्यापारी और डायल 112 पुलिस टीम के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को दी।

 

पराली व्यापारी और किसानों में खौफ 

सूचना मिलते ही नारनौंद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग इतनी भड़क चुकी थी कि एक गाड़ी से आग पर काबू पाना नामुमकिन था। उसके बाद आग पर काबू पाने के लिए हांसी और बास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक अधिकांश पराली जलकर राख हो चुकी थी। अचानक पराली में आग लगने की घटना के बाद आसपास के किसानों और पराली व्यापारियों में खौफ देखा जा रहा है।

 

जींद जिले के गांव जैजवंती निवासी पराली व्यापारी एवं किसान सुशील ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रण रखने के लिए सरकार की तरफ से पराली प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही पशुओं के चारे के लिए भी पराली का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। उसने आसपास के किसानों से करीब 1200 एकड़ की पराली खरीद कर गांव खांडा खेड़ी के खेतों में करीब साढे 450 एकड़ की परली एक जगह पर इकट्ठी की हुई थी।

 

सुशील ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने रविवार की शाम को उसकी पराली में आग लगा दी जिसके कारण इसकी अधिकांश पराली जलकर राख हो गई। कुछ दिन पहले भी उसकी पराली में आग लगाने का प्रयास किया गया था लेकिन समय रहते आसपास के किसानों की मदद से उसे बुझा दिया गया था। उसने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी प्रणाली में आग लगने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *