Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana crime news: मां की कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या, बेटे को गलत रास्ते पर चलने से रोका था मां नेHaryana crime news: मां की कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या, बेटे को गलत रास्ते पर चलने से रोका था मां ने

0 minutes, 30 seconds Read

Haryana crime news: Mother murdered by evil son, mother had stopped son from going on the wrong path

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Screenshot 2024 0408 064752
महिला की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे ग्रामीण। 

हरियाणा न्यूज टूडे, सोनीपत :  सोनीपत जिले के गांव से एक दिल दिल देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। कत्ल भी इसी बात को लेकर किया कि मां ने अपने बेटे को गलत रास्ते पर जाने से रोकने का प्रयास किया था। इस कलयुग की बेटे ने अपनी ही मन के पेट में धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका का के पति के बयान पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Screenshot 2024 0408 064812
निर्मला अपने हत्यारे बेटे नवीन के साथ। (फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव खेड़ी मनाजात निवासी निर्मला (49) रविवार दोपहर बाद अपने घर पर थी। उनके पति बलराज बाहर गए थे। जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर वह दीवार फांदकर अंदर गए तो आंगन में उनकी पत्नी निर्मला लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उनका बेटा नवीन छत के रास्ते दीवार फांदकर भाग गया था। महिला के पति बलराज परिजन संग अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह उन्हें लेकर वापस आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर एसीपी मुकेश जाखड़ व थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के शरीर पर धारदार हथियार के चार-पांच निशान हैं। जिसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने मामले में बलराज के बयान पर उसके बेटे नवीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इकलौता बेटा है नवीन

बलराज के पास दो बेटियां व एक बेटा है। जिनमें दो बेटियों योगिता व रविता की शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा नवीन (28) है। घटना से परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी स्तब्ध है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

दो केस दर्ज हो चुके थे

परिजनों ने बताया कि नवीन गलत संगत में पड़ गया था। जिसके चलते वह अपराध भी करने लगा। नवीन के खिलाफ गुरुग्राम में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक अन्य मुकदमा मारपीट का भी बताया गया है। परिवार के सदस्य इकलौते बेटे को अक्सर समझाते थे। मां उसे गलत रास्ते पर जाने से रोकती रहती थी। जिससे तैश में आकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

पति की शिकायत पर केस दर्ज

गांव खेड़ी मनाजात में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। महिला के पति ने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शरीर पर चार से पांच निशान मिले हैं। आरोपी को जल्द काबू किया जाएगी। देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News WhatsApp group link,

Gohana News TodayBarwala News Today
लोकसभा चुनाव 2024 अपडेट: राजनेताओं का विरोध करने वाले हो जाएं सावधान, ऐसे विरोध किया तो होगी कार्रवाई 
Hisar News Today : मेडिकल स्टोर संचालक से फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार
हिसार पुलिस ने की अपराधियों की सूची तैयार, अब सलाखों के पीछे करने की चलेगी मुहिम – पुलिस अधीक्षक,
Hansi News Today , Adampur  Mandi NewsHaryana sports news
Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौतCrime News Hisar
Hisar me blast Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News Sirsa News Today

हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer