Haryana government scheme Latest update
Latest News: युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि Haryana government scheme के तहत किडनी रोगियों को निशुल्क डायलिसिस किया जा रहा है। इससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी राहत मिल रही है। किडनी रोगियों को निशुल्क डायलिसिस करवाने के लिए अपने जिले के सरकारी अस्पताल में फ्री सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
लाडो लक्ष्मी योजना अपडेट

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गृह परिवारों के लिए सरकार की तरफ से अनेक सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि उनके दिनचर्या में सुधार हो सके और वो अपना जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत कर सकें। इसके लिए 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को रसोई खर्च के लिए हर महीने ₹2100 दिए जा रहे हैं। जो सीधे खातों में राशि हस्तांतरण और किसानों के लिए सोलर ट्यूबवेल योजना जनहित के ठोस कदम हैं।
मुख्यमंत्री ने सैनी समाज एवं प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि पंजाब को मजबूत और अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार समारोह 28 फरवरी, 2026 को हरियाणा लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।
हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में 11 प्रख्यात वैज्ञानिकों को वर्ष 2022 से 2024 तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
खुशी नर्सिंग कॉलेज विवाद फिर गहराया, नारनौंद विधायक की सोशल मीडिया पर उड़ाई खिल्ली, पढ़ें पूरी न्यूज – क्लिक करें
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल स्थित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का दौरा कर निर्माणाधीन मुख्य परिसर भवन का निरीक्षण किया और कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

यह विश्वविद्यालय क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में अपनी महत्ती भूमिका निभा रहा है, विश्वविद्यालय का उदेश्य उन्नत बागवानी तकनीकों का विकास करना ओर कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है, इस उदेश्य में भी विश्वविद्यालय तेजी से कार्य कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जैव विविधता संरक्षण और आय वृद्धि दोनों के लिए लाभकारी है।
हरियाणा के तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मिलेगा आईआईटी स्तर का मार्गदर्शन: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की और हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच हुए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं बहुतकनीकी संस्थानों में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान सहयोग, संकाय विकास तथा नवाचार-आधारित शिक्षण को नई दिशा मिलेगी।
MoU के तहत संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, छात्र प्रशिक्षण, परियोजना-आधारित शिक्षण, संकाय विनिमय, अनुसंधान सहयोग, हैकाथॉन, इन्क्यूबेशन एवं स्टार्टअप मार्गदर्शन जैसी पहलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
#Haryana #TechnicalEducation #IITRoorkee #Innovation #HigherEducation
#ताजासमाचार #latestnews